News Room Post

ICC World Cup 2023 Schedule: विश्व कप का नया शेड्यूल जारी, 9 मैचों में बदलाव, जानें कब होगा भारत-पाक के बीच महामुकाबला

ICC World Cup 2023 Schedule: गौरतलब है कि क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाला विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर से होगा। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को होगा। 46 दिनों तक विश्व कप चलेगा।

India vs Pakistan

नई दिल्ली। इस साल होने वाले वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत करने जा रहा है। खास क्रिकेट फैंस विश्व कप को लेकर बेहद उत्साहित है। खासकर टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का इंतजार कर रही है। भारत और पाकिस्तान बीच होने वाले मुकाबले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल बुधवार को आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत अब भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 15 अक्टूबर की बजाए 14 अक्टूबर को होगी। दोनों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आईसीसी ने टोटल 9 मैचों को री-शेड्यूल किया है। खास बात ये है कि आईसीसी ने पाकिस्तान के 3 मैचों की तारीख में बदलाव किया है। सोशल मीडिया के जरिए ICC ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि 15 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन होने की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर कराए जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों के बीच मैच एक दिन पहले खेला जाएगा।  गौरतलब है कि क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाला विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर से होगा। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को होगा। 46 दिनों तक विश्व कप चलेगा। टीम इंडिया का पहला मैच 08 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ है जो कि चेन्नई में खेला जाएगा।

इन मैचों में हुआ बदलाव-

-इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- मंगलवार 10 अक्टूबर-10.30 AM

– पाकिस्तान बनाम श्रीलंका-मंगलवार 10 अक्टूबर- 2 PM

-ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका-गुरुवार 12 अक्टूबर- 2 PM

-न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश- शुक्रवार 13 अक्टूबर-2 PM

-भारत बनाम पाकिस्तान- शनिवार 14 अक्टूबर-2 PM

-इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान- रविवार 15 अक्टूबर-2 PM

-ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- शनिवार 11 नवंबर – 10.30 AM

-इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान-शनिवार 11 नवंबर – 2 PM

-भारत बनाम नीदरलैंड- रविवार 12 नवंबर – 2 PM

क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाला विश्व कप 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि खेल के इतिहास में पहली दफा ऐसा होने जा रहा है कि जब टूर्नामेंट के सारे मैच भारत खेले जाएंंगे। इससे पहले साल 1987, 1996 और 2011 में भारत वनडे विश्वकप की सयुक्त मेजबानी कर चूका है।

Exit mobile version