News Room Post

MS Dhoni and Pant: धोनी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन करने के लिए पंत पहुंच गए दुबई, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

MS Dhoni and Pant: साक्षी धोनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''To many more EPIC nights!'' इस फोटो में एमएस धोनी, साक्षी,  ऋषभ पंत और अन्य फ्रेंडस के साथ क्रिसमस पार्टी का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे है। वही साक्षी के अलावा पंत ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी की फोटो साझा की है। पंत के साथ एमएस धोनी और उनके दोस्त दिखाई दे रहे है।

Dhoni Pant

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम मशहूर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने हर बार की तरह इस साल भी क्रिसमस को खास तरीके से सेलिब्रेट किया। दुबई में धोनी और साक्षी ने अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस की पार्टी की। इसकी फोटो साक्षी धोनी ने अपने इंस्टग्राम पर शेयर की है। खास बात ये है कि धोनी के साथ टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आ  रहे है। पंत क्रिसमस सेलिब्रेशन करने के लिए दुबई पहुंच गए। आपको बता दें कि पंत टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी माही को अपना गुरू मानते है। उन्होंने खेल के मैदान पर धोनी से पंत ने कई चीजें भी सीखे। यही वजह है कि वो इस बार धोनी के साथ क्रिसमस पार्टी में मनाने का मौका नहीं छोड़ा।

साक्षी धोनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”To many more EPIC nights!” इस फोटो में एमएस धोनी, साक्षी,  ऋषभ पंत और अन्य फ्रेंडस के साथ क्रिसमस पार्टी का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे है। वही साक्षी के अलावा पंत ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी की फोटो साझा की है। पंत के साथ एमएस धोनी और उनके दोस्त दिखाई दे रहे है।

बता दें कि ऋषभ पंत ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जब भारतीय टीम लड़खड़ा रही थी। उसी मैच में पंत ने शानदार 94 रनों की पारी खेलती हुए टीम को मजबूत स्कोर खड़ा किया था। सोशल मीडिया पर ये फोटो खूब वायरल हो रही है। इंटरनेट पर ये फोटो काफी धूम मच रही है। उधर धोनी और पंत को एक साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे है।

लोगों की प्रतिक्रिया-

 

Exit mobile version