News Room Post

Brazil Football Legend Pele Death: अपने ‘निकनेम’ से चिढ़ते थे पेले, जानें कैसे मिला ये नाम, मजेदार है किस्सा

pele 3

नई दिल्ली। फुटबॉल के जादूगर कहे जाने वाले “पेले” (Pele) का निधन हो गया है। 82 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। “पेले” (Pele passed Away) के नाम से मशहूर फुटबॉलर का पूरा नाम एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो (Edson Arantes do Nascimento) था। दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के एक शहर ट्रेस कोराकोस में जन्में पेले सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में से एक थे। उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड (Pele Records) रहें हैं जिन्हें आज तक नहीं टूट पाए। गरीबी में पले पेले ने जीवन से जुड़ी वैसे तो कई कहानियां हैं कि लेकिन आज हम आपको बताएंगे उनके ‘निकनेम’ से जुड़ी कहानी। कहा जाता है कि उन्हें अपना निक नाम बिलकुल पसंद नहीं था। अब चलिए बताते हैं क्या है उसके पीछे की कहानी…

गरीबी में जीकर खूब कमाया नाम

अपने देश को तीन विश्वकप जिताने वाले खिलाड़ी पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के एक शहर ट्रेस कोराकोस में हुआ था। 18 साल की उम्र से पहले फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी पेले ने खुद बताया था कि जन्म प्रमाण पत्र में उनके जन्म की तारीख 21 अक्टूबर है जो कि गलत है। उनका जन्म की सही तारीख 23 अक्टूबर है।

यहां से मिला था पेले नाम

महान फुटबॉलर कहे जाने वाले एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो को पेले नाम उनके दोस्तों से मिला था। सबसे पहले ये नाम उनके दोस्तों ने कहा इसके बाद से ही उन्हें इस नाम से पुकारा जाने लगा। हालांकि फुटबॉलर को ये पेले नाम बिलकुल नहीं पसंद था। कहा जाता है कि पेले को इस नाम के लिए लगता था कि ये पुर्तगाल में ‘बेबी टॉक’ जैसा है। इसी वजह से वो अपने निक नेस से चिढ़ते थे।

आपको बता दें कि बीते काफी समय से पेले की सेहत खराब चल रही थी। अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे पेले ने आज, 30 दिसंबर को आखिरी सांस ली। पेले कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। सोशल मीडिया पर अस्पताल से उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई थी। बताया जा रहा था कि उनके किडनी और दिल ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था। अब उनके निधन से देशभर में लोग शोक में हैं।

Exit mobile version