News Room Post

Chinnaswamy Stadium Stampede : बाहर लोग मर रहे थे, अंदर जश्न चल रहा था, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पुलिस लाठीचार्ज का सामने आया वीडियो

Chinnaswamy Stadium Stampede : बीजेपी ने भगदड़ की घटना के लिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने की भी बात कही है। वहीं डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सरकार की तरफ से सफाई दी है। दूसरी तरफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल ने घटना के बावजूद कार्यक्रम किए जाने पर कर्नाटक सरकार और आरसीबी को घेरा है।

नई दिल्ली। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ मामले में यह बात स्पष्ट हो गई है कि पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज की जिस कारण से वहां भगदड़ मची। वहीं एक और सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि बाहर लोगों की मौत के बावजूद स्टेडियम के अंदर आरसीबी की जीत के जश्न में रंगारंग कार्यक्रम होते रहे। दूसरी तरफ बीजेपी इस घटना के लिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने की भी बात कही है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि क्रिकेट फैंस जोश में थे उन पर लाठियां नहीं चलानी चाहिए।

#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया।

बड़ी संख्या में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) के फैंस अपनी चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए यहां पहुंचे हैं। pic.twitter.com/etpZLPakul
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र का कहना है कि राज्य सरकार को इस त्रासदी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह त्रासदी हुई। राज्य सरकार को प्रचार में अधिक रुचि थी। इसका नतीजा यह हुआ कि 11 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग आईसीयू में हैं। मैंने कुछ पीड़ितों से बात की, कोई एम्बुलेंस सुविधा नहीं थी। मुख्यमंत्री को मामले की न्यायिक जांच करानी चाहिए।

VIDEO | Karnataka CM Siddaramaiah (@siddaramaiah) holds a press conference in Bengaluru after the stampede tragedy at Chinnaswamy Stadium.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Karnataka pic.twitter.com/b3ZEAVa6gI
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2025

वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बीजेपी के आरोपों पर कहा, वे आरोप लगाने के लिए हैं और हम सुरक्षा के लिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की और मैं अस्पताल जा रहा हूं। हम सभी से शांत रहने का निवेदन करते हैं। दूसरी तरफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, जब लोग बाहर मर रहे थे, तब अंदर जश्न मनाया जा रहा था। यह वास्तव में चौंकाने वाला और निराशाजनक है। मृतकों के परिवारों को इस दुखद दुर्घटना के लिए आरसीबी और राज्य सरकार पर 100 करोड़ रुपये का मुकदमा करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीआई भी जिम्मेदारी से बच रही है।

#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र भगदड़ जैसी स्थिति में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल पहुंचे।

(वीडियो सोर्स – बी.वाई. विजयेंद्र कार्यालय) pic.twitter.com/bvWSzMc268
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025

Exit mobile version