News Room Post

Dingko Singh passes away: नहीं रहे एशियन गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर डिंको सिंह, PM मोदी ने जताया दुख

Dingko Singh passes away: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने डिंको सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, मैं डिंको सिंह के निधन ने हैरान और दुखी हूं। पद्मश्री अवॉर्डी डिंको सिंह प्रदेश के सबसे सम्मानजनक खिलाड़ियों में शामिल हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

PM Narendra Modi

नई दिल्ली। भारत के पूर्व मुक्केबाज और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता डिंको सिंह (Dingko Singh) का गुरुवार को निधन हो गया है। वह 42 साल के थे। बता दें कि डिंको पिछले कुछ वर्षों से बीमारियों से जूझ रहे थे। डिंको सिंह का 2017 से ही लिवर कैंसर के लिए उपचार चल रहा है। मणिपुर के 41 वर्षीय डिंको सिंह ने 1998 एशियन गेम्स (Asian Games) में गोल्ड मेडल जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूर्व भारतीय मुक्केबाज डिंको सिंह के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा, ‘डिंको सिंह खेल के सुपरस्टार, एक उत्कृष्ट मुक्केबाज थे जिन्होंने कई पुरस्कार अर्जित किए और मुक्केबाजी की लोकप्रियता को आगे बढ़ाने में भी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं।’

वहीं केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने डिंको सिंह के निधन पर दुख जताया है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने डिंको सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, मैं डिंको सिंह के निधन ने हैरान और दुखी हूं। पद्मश्री अवॉर्डी डिंको सिंह प्रदेश के सबसे सम्मानजनक खिलाड़ियों में शामिल हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Exit mobile version