News Room Post

Tokyo Olympic : पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को महिला एकल मैच में चीन की ही बिंगजियाओ को 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) भले ही गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीतने का अच्छा मौका उन्होंने अपने हाथ से जाने नहीं दिया। ऐसे में अब उन्हें देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बधाई दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शटलर पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए उन्हें भारत का गौरव बताया है। वहीं देश के राष्ट्रपति ने पीवी सिंधु को लेकर कहा कि, पीवी सिंधु दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हैं। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता का एक नया पैमाना स्थापित किया है। भारत को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शटलर पीवी सिंधु से बात की और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि, पी. वी. सिंधु जी ने जो कमाल किया है उसके लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने देश के लिए बार-बार मेडल जीते हैं। उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

पीएम मोदी साथ में खाएंगे आइसक्रीम

सिंधु के पिता पीवी रमना ने कहा कि, मुझे लगता है कि वह 3 अगस्त को आ रही है। मैं दिल्ली जाने की योजना बना रहा हूं। हमें ओलंपिक में देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल लाने हैं। पीएम ने उनका हौसला बढ़ाया और सिंधु से कहा कि हम टोक्यो से लौटने के बाद साथ में आइसक्रीम खाएंगे। अब पीएम के साथ खाएंगी आइसक्रीम।

देखिए पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने पर किसने क्या कहा-

Exit mobile version