News Room Post

फुटबॉल मैच ग्राउड पर धोनी के साथ मैच खेलते रणवीर सिंह, यहां देखें मजेदार Video

ms dhoni

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक्टिंग के साथ ही स्पोर्ट्स में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। बीते दिन रविवार को रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में एक दोस्ताना फुटबॉल मैच खेला। इस दौरान वहां सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी मौजूद रहे जो कि विरोधी टीम की तरफ से खेल रहे थे। इस मैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है जिसमें रणवीर सिंह और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गले मिलते देखा गया।

इंस्टाग्राम पर पपराज़ी अकाउंट ने फुटबॉल ग्राउंड से तस्वीरें और वीडियो दोनों ही शेयर किए हैं। एक वीडियो में रणवीर सिंह और एमएस धोनी एक गोल का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। जश्न मनाने के बाद तो अपनी टीम के सदस्यों से घिर जाते हैं।

आपको बता दें, रणवीर सिंह एमएस धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। बीते साल जब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी तो उन्होंने एक लंबे नोट के साथ क्रिकेटर के साथ ली गई कुछ तस्वीरों को शेयर किया था। उन्होंने लिखा, “एक तस्वीर का यह छोटा रत्न मेरी बेशकीमती चीजों में से एक है। इसे वर्ष 2007/08 के आसपास कर्जत के एनडी स्टूडियो में लिया गया था। मैं लगभग 22 साल का था, एक सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहा था। मैंने यह विशेष रूप से लिया। नौकरी केवल इसलिए की कि एड फिल्म में एमएस धोनी थे। ”
रणवीर ने आगे कहा,’ एमएसडी’ अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने अपनी लाइफ में उनके खेल करियर को देखा। वो उत्कृष्टता का एक प्रतिमान है, खेल का एक प्रतीक। मेरा हीरो हमेशा के लिए। हमारे महान राष्ट्र को गौरवान्वित करने और एक अरब दिलों को गर्व से भरने के लिए धन्यवाद माही भाई’।

Exit mobile version