नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया। आरसीबी और उसके स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए यह बहुत बड़ी जीत है क्योंकि इससे पहले तीन बार आरसीबी की टीम फाइनल में तो पहुंची मगर हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनाए। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी। इसी के साथ आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से शिकस्त देकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती।

Congratulations RCB.. Congratulations Virat..#RCBvsPBKS #RCBvPBKS #IPLFinals #IPL2025Final #ViratKohli #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/IpJZoHXAwD
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) June 3, 2025

विराट ने अपनी टीम आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और तीन चौके भी लगाए। मैच के आखिरी ओवर की एक गेंद के बाद आरसीबी की जीत लगभग तय हो गई थी। विराट कोहली अपने जज्बात को काबू नहीं कर सके और मैच खत्म होने से पहले ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। बार-बार कैमरामैन विराट को टीवी स्क्रीन पर दिखा रहा था। आखिरी ओवर की हर एक गेंद के बाद जैसे जैसे आरसीबी जीत की ओर बढ़ रही थी विराट के इमोशन्स भी बढ़ते जा रहे थे। जैसे ही आखिरी बॉल खत्म हुई विराट मैदान पर सिर झुका कर बैठ गए और उनकी आंखों से आंसुओं का अंबार बह निकला।
विराट कोहली के लिए यह जीत कितनी अहम है यह उनकी आंखें, उनके आंसू और उनके इमोशन्स बता रहे थे। 18 साल में पहली बार आरसीबी की टीम को आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका मिला। आरसीबी की तरफ से कुणाल पांड्या ने बहुत ही बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 उन देकर दो विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार ने भी 4 ओवर में दो विकेट लिए हालांकि उन्होंने 38 रन दिए। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह मैच बहुत ही निराशापूर्ण रहा क्योंकि वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब के शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली मगर वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।