News Room Post

Rishabh Pant Breaks M.S. Dhoni’s Record : भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने तोड़ा एम.एस. धोनी का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन

Rishabh Pant Breaks M.S. Dhoni's Record : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन आज पंत ने टेस्ट करियर में 2500 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ भारतीय विकेटकीपरों की लिस्ट में पंत सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन आज भारतीय विकेट कीपर ऋषभ पंत ने अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत ने टेस्ट करियर में 2500 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ भारतीय विकेटकीपरों में पंत सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एम एम धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर इस मामले में अब शीर्ष पायदान पर कब्जा जमा लिया है। ऋषभ पंत ने हालांकि आज सिर्फ एक रन से शतक से चूक गए। उन्होंने 105 गेंद में 99 रनों की पारी खेली।

𝗢𝘂𝘁 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗣𝗮𝗿𝗸! 😍

Rishabh Pant smacks a 1⃣0⃣7⃣m MAXIMUM! 💥

Live – https://t.co/FS97Llv5uq#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/4UHngQLh47
— BCCI (@BCCI) October 19, 2024

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 69 टेस्ट  पारियों में 2500 रन बनाए थे। जबकि फारुख इंजीनियर ने 2500 रन के लिए 82 पारियां खेली थीं। वहीं ऋषभ पंत ने सिर्फ 62 टेस्ट पारियों में ही 2500 रनों के आंकड़े को पार कर लिया। आज की अपनी इस अर्द्धशतकीय पारी के साथ ही ऋपभ पंत ने एक और कारनामा किया है। ऋषभ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 रन से ज्यादा बनाने वाले भारतीय विकेटकीपरों की लिस्ट में फारुख इंजीनियर की बराबरी करते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

इस लिस्ट में फिलहाल एम एस धोनी नंबर वन के पायदान पर हैं। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट की कुल 144 पारियों में सर्वाधिक 39 बार 50 रन या उससे ज्यादा का स्कोर किया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फारुख इंजीनियर का नाम आता है जिन्होंने टेस्ट की 87 पारियों में 18 बार 50 प्लस स्कोर किया है। वहीं आज के अर्द्धशतक के बाद ऋषभ पंत भी दूसरे पायदान पर काबिज हो गए है। पंत ने सिर्फ 62 टेस्ट पारियों में 18 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर सैयद किरमानी का नाम आता है जिन्होंने 124 टेस्ट पारियों में 14 बार अर्द्धशतकीय पारी खेली है। आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने अपने प्रदर्शन के बल पर भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

Exit mobile version