News Room Post

Rishabh Pant Update: मैदान पर बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे ऋषभ पंत, जड़ा चौका, सामने आया Video

rishabh Pant

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत का नए साल से पहले एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ था जब वो दिल्ली से अपने होमटाउन रुड़की में माता-पिता से मिलने जा रहे थे। इस सड़क दुर्घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चोटिल होने की वजह से वो मैदान से दूरी बनाए हुए है। सभी को उम्मीद है कि पंत भारत में होने वाले वनडे विश्वकप 2023 से पहले एकदम फिट हो जाएंगे। लेकिन मैदान में वापसी करने में अभी भी उनको थोड़ा टाइम लग सकता है। हालांकि सोशल मीडिया पर पंत अपने फैंस के साथ हेल्थ से जुड़ी अपडेट साझा करते रहते है। इसी बीच ऋषभ पंत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर पंत एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मैदान में बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत मैदान में एंट्री कर रहे है। इसी दौरान वहां मौजूद दर्शक जोर-जोर उनका जोश हाई करने के लिए हूटिंग करने लगते है। इतना ही नहीं मैदान में पंत चौके जड़ते हुए भी दिखाई दे रहे है  दर्शक भी ताली बजाते है। क्रीज पर रनों के लिए भागते हुए भी दिख रहे है। बता दें कि कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार वो मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए है। जो टीम इंडिया और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है।

लोगों की प्रतिक्रिया-

ये वीडियो 15 अगस्त का बताया जा रहा है। जो कि सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं क्रिकेटर पंत के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को देखकर की उम्मीद लगा रहे है कि पंत वनडे विश्व कप में वापसी कर सकते है। साथ ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है।

Exit mobile version