News Room Post

IND vs SL Asia Cup 2023: श्रीलंका के गेंदबाजों की रोहित शर्मा ने की जमकर धुलाई, जड़ा अर्धशतक, 10 हजार रन बनाने वाले क्लब में हुए शामिल

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद श्रीलंका के भी खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से रनों की जमकर बरसात की। उन्होंने 50 रनों की शानदार पारी खेलते हुए नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ ही वो 10 हजार रन बनाने वाले रणबांकुरों की फेहरिस्त में शुमार हो गए। आपको बता दें कि इससे पहले 10 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं, लेकिन अब इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा भी शुमार हो चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय वनडे में रोहित शर्मा 10 हजार रन पूरे कर चुके हैं। ऐसा करके उन्होंने अपने नाम नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10 हजार रन बनाने वाले रोहित शर्मा छठे खिलाड़ी हैं। बता दें कि श्रीलंका की ओर से बल्लेबाजी कर रहे राजिथा की गेंद पर छक्का मारकर रोहित शर्मा ने अपने नाम यह कीर्तिमान स्थापित किया है। रोहित शर्मा ने 41 पारियों में यह कारनामा किया है। यह कीर्तिमान स्थापित करने वाले कोहली के बाद रोहित दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले कोहली ने 225 पारियों में 10 हजार रन बनाया था। उधर, इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम तीसरे नंबर पर नाम है।

उधऱ, भारत की बल्लेबाजी की बात करें, तो अभी क्रीज पर केएल राहुल और ईशान किशन डटे हुए। पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली थी। इससे पहले पाकिस्तानी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने भी 82 रनों की बरसात करके टीम इंडिया को एक सम्मानजन स्कोर तक पहुंचाया था। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों से प्रशंसकों को बेइंतहा उम्मीदें हैं।

Exit mobile version