News Room Post

Rohit Sharma: 36 साल के हुए रोहित शर्मा, जब युवराज सिंह ने ‘हिटमैन’ को रितिका से दूर रहने की दी थी धमकी, जानिए क्या थी वजह?

नई दिल्ली। रोहित गुरुनाथ शर्मा, एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और सभी फॉर्मेट में भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। इसके अलावा अब तक के सबसे महान ओपनिंग बल्लेबाजों में खिलाड़ी की गिनती होती है। शर्मा को उनकी टाइमिंग, शान, छक्के मारने की क्षमता और नेतृत्व कौशल के लिए जाना जाता है। आज रोहित शर्मा वो नाम है जिन्हें हर कोई जानता है उनकी तरह बनना चाहता है। खिलाड़ी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। तो चलिए जानते है इनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

रोहित शर्मा को युवराज ने रितिका से दूर रहने की दी थी धमकी

रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। इनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ है। हम सब जानते है कि रोहित शर्मा ने साल 2015 में रितिका से शादी की थी। आपको बता दें कि रितिका शर्मा पहले से ही स्पोर्ट्स मैनेजर का काम किया करती थी और वह युवराज को पहले से जानती थी। युवराज, रितिका को अपनी बहन मानते थे और वहीं रितिका भी युवराज को अपना भाई मानती थी। उस दौरान रोहित एक एड की शूट के लिए वहां पहुंचे थे और उन्होंने युवराज को हेलो किया था तब युवराज ने पहले उनकी तरफ देखा फिर रितिका की तरफ देखा और कहा कि ये मेरी बहन है और इससे दूर रहना।

 बोरवली स्पोर्ट्स ग्राउंड क्लब में रोहित ने किया था प्रपोज

वहीं रोहित ने बताया था कि जब उनका शूट खत्म हुआ था तो रितिका उनके पास आई और उन्होंने उनसे कहा कि अगर उन्हें किसी भी चीज की जरूरत हो तो वो उनसे बोले। वहीं रितिका का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट संभालने के कारण अक्सर रितिका से मुलाकात होती थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच की दूरी कम हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। रोहित ने रितिका को बोरवली स्पोर्ट्स ग्राउंड क्लब में प्रपोज किया था। इसी जगह से रोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत भी की थी।

Exit mobile version