News Room Post

Vijay Hazare Trophy 2022: ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा कीर्तिमान, एक ओवर में लगातार 7 छक्के जड़ बने दुनिया के पहले बैट्समैन, देखें Video

Ruturaj Gaikwad

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में आए दिन कोई ना कोई बड़े रिकॉर्ड बनते रहते है। लेकिन भारतीय बैट्समैन ने घरेलू क्रिकेट में एक ऐसा बड़ा कारनामा किया है जिसके दोहरा पाना मुश्किल ही बल्कि नामुमकिन है? दरअसल विजय हरारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कप्तानी पारी खेलते हुए एक ओवर में 6 छक्के नहीं बल्कि लगातार 7 छक्के जड़ दिए है। क्रिकेट के इतिहास में ये पहली मर्तबा है जब एक ओवर में किसी बल्लेबाज ने लगातार 7 छक्के जड़े हो। इसके साथ ऋतुराज ने कई सारे रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए है। आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ने यूपी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ये कारनामा किया है। इसके अलावा गायकवाड़ इस मुकाबले में दोहरा शतक भी ठोका। उन्होंने 159 गेदों में शानदार 220 रन ठोक डाले।

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किग्स की ओर से भी खेलते है। 25 साल के ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी के आखिरी ओवर यानी 49वें ओवर में लगातार 7 छक्के जड़े। दरअसल, यूपी के बॉलर शिवा सिंह गेंद फेंकने आए। ऋतुराज ने लगातार पहली 5 गेंद में 5 छक्के जड़े। लेकिन पाचवीं गेंद नो बॉल फेंक देते है जिसकी वजह से उन्हें एक अतिरिक्त बॉल करनी पड़ती है और इसके बाद  ऋतुराज गायकवाड़ शिवा की दोनों बॉल पर लगातार 2 और छक्के जड़ देते है। इसके साथ ही वो 7 छक्के जड़कर दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है।

इसके साथ ही वो एक ओवर में 43 रन बना देते है। बता दें कि लिस्ट ए क्रिकेट ऋतुराज गायकवाड़ लगातार 7 छक्के जड़कर पहले भारतीय बैट्समैन बन गए है। यूपी के खिलाफ उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के लगाए है। बता दें कि उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के एक पारी में 16 छक्के के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Exit mobile version