News Room Post

WTC Final 2025 : साउथ अफ्रीका ने बजाया डंका, जीत लिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

WTC Final 2025 : दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका टीम के ओपनर बैट्समैन एडन मार्करम और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने निभाई। मार्करम ने फाइनल मैच की चौथी पारी में शानदार शतक लगाते हुए 136 रन बनाए। वहीं कगिसो रबाडा ने मैच में कुल 9 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी का कोई खिताब जीता है। इससे पहले साल 1998 में दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड में साउथ अफ्रीका की टीम ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इस तरह से दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी का कोई खिताब जीता है। इससे पहले साल 1998 में दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद से दक्षिण अफ्रीका की टीम कई बार आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में तो पहुंची मगर जीत नहीं सकी थी। 2025 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने के साथ ही साउथ अफ्रीका टीम के साथ जुड़ा चोकर्स का तमगा भी हट गया।

🚨 SOUTH AFRICA HAVE WON AN ICC TITLE AFTER 27 YEARS.

- Temba Bavuma and his boys create history at the Lord's in WTC Final.

2025 is full of surprises#WtcFinal2025 #AUSvsSA #AidenMarkram

pic.twitter.com/NVakZqckyC
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta31) June 14, 2025

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह जीत हर मायने में और हर लिहाज से बहुत अहम है। दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका टीम के ओपनर बैट्समैन एडन मार्करम और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने निभाई। मार्करम ने फाइनल मैच की चौथी पारी में शानदार शतक लगाते हुए 136 रनों की पारी खेली। वहीं कगिसो रबाडा ने मैच में कुल 9 विकेट लिए। टेम्बा बावुमा ने चोट से बावजूद भी कप्तानी पारी खेलते हुए बेहतरीन 66 रन बनाए।

Aiden Markram's ton steers the way for South Africa to a historic #WTC25 Final victory 🏆

How the final day unfolded ➡️ https://t.co/BjRy7oF0Sd pic.twitter.com/GZsC1iKddr
— ICC (@ICC) June 14, 2025

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 74 रनों की बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और 207 रन ही बना सके। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका की टीम को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया था। साउथ अफ्रीका ने मैच के तीसरे दिन ही 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए थे। इसके बाद आज चौथे दिन का खेल जब शुरू हुआ तभी दक्षिण अफ्रीका टीम की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। मैच के तीसरे दिन 65 रन के स्कोर पर नाबाद रहने वाले कप्तान बावुमा हालांकि चौथे दिन सिर्फ एक रन ही बना सके। इस तरह से बावुमा और मार्करम ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए कुल 147 रन जोड़े।

Exit mobile version