News Room Post

David Miller Fan Dies: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले डेविड मिलर को गहरा सदमा, शेयर किया दर्द भरा वीडियो

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में रविवार को दूसरा एकदिवसीय मुकाबला खेला जाना है। पहले वनडे मैच में अफ्रीका ने टीम इंडिया को 9 रनों से हराया दिया। अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसी बीच दूसरे वनडे खेले जाने से पहले साउथ अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज डेविड मिलर पर शानिवार को दुखों का पहाड़ टूटा है। दरअसल मिलर की सबसे करीबी फैन का ऐनी का देंहात हो गया है। ऐनी कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी जिसके बाद कल ऐनी जिदंगी की जंग हार गई। डेविड मिलर ने अपनी नन्ही फैन के निधन पर दुख जताया है।

मिलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐनी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐनी के साथ वीडियो भी शेयर किया है और ऐनी को श्रद्धांजलि अर्पित भी की है। इस पोस्ट में मिलर ने लिखा, RIP मेरी लिटिल रॉकस्टार, आपको हमेशा प्यार करता रहूंगा। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि मिलर अपनी फैंस के साथ कई तस्वीर में नजर आ रहे है।

बता दें कि डेविड मिलर इस वक्त इंडिया दौर पर पहुंचे। जहां रांची में वो टीम इंडिया के साथ दूसरा एकदिवसीय मुकाबला खेलेंगे। लेकिन मैच से पहले ही मिलर को गहरा सदमा पहुंचा है। उनकी नन्ही फैन ऐनी का कैंसर से मृत्यु हो गई। इससे पहले सोशल मीडिया पर खबरें चलाई जा रही थी कि ऐनी उनकी बेटी है। हालांकि कुछ देर ही पता चला गया कि वो उनकी नन्ही फैन है।

Exit mobile version