News Room Post

Sports News: IPL से पहले धोनी ने लगाई छक्कों की झड़ी, फिर गेंद खोजने झाड़ियों में निकले, देखें Video

dhoni

नई दिल्ली। बीते साल इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) फिलहाल आईपीएल 2021 (IPL 2021 UAE) के यूएई लीग की तैयारियों में लगे हुए हैं। 19 सितंबर से आईपील 2021 के दूसरे हाफ का आयोजन यूएई में होना है। इससे पहले धोनी (Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो छक्कों की झड़ी लगाते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी (Dhoni) हाल ही में टीम के कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ यूएई पहुंचे है। धोनी का पहला लक्ष्य टीम को आईपीएल के प्लेऑफ में ले जाने का होगा। सीएसके की ओर से धोनी का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उन्हें हर बॉल पर छक्के लगाते देखा जा सकता है। वीडियो में धोनी को जबरदस्त शॉट लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कई गेंदें पार्क से बाहर चली जाती है। बाद में धोनी अपने टीम के साथियों के साथ गेंद को को झाड़ियों में ढूढ़ते हुए देखा जा सकता है।

कप्तान धोनी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट कर लिखा, ‘ दिल खुश हो गया।’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘माही मार रहा है।’ बता दें, आईपीएल 2021 के पहले हाफ को कोरोना वायरल के कारण बीच में ही स्थगित कर दिया गया है। पहले हाफ में 29 मैच खेले गए थे। तो वहीं अब दूसरे हाफ में 31 मैच खेला जाना है।

Exit mobile version