News Room Post

T20 World Cup 2021: टीम इंडिया को मिली नई जर्सी, अब इस अवतार में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी  

Team India

नई दिल्ली। इस बार आपको हमारे क्रिकेट खिलाड़ी एक अलग ही अवतार में दिखेंगे। वो इसलिए, क्योंकि उनकी जर्सी में बदलाव किया गया है। जी हां… बिल्कुल…. टी-20 विश्व कप-2021 से पहले भारतीय खिलाड़ियों को मिली ये नई जर्सी इस समय खासा चर्चा में है। बीसीसीआई ने खुद इस जर्सी को जारी किया है। सोशल मीडिया पर यह जर्सी अभी विशेष चर्चा में बनी हुई है। लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।  बता दें कि इस बार की जर्सी पहले बार की जर्सी से कुछ खास तो नहीं, लेकिन थोड़ी सी अलग है। पहले वाली जर्सी भी नीले रंग की थी और इस बार की जर्सी भी नीले रंग की है, लेकिन इस बार का रंग थोड़ा सा ज्यादा डार्क है, और इसके अलावा पिछले बार की जर्सी में तिरंगा झंड़ा बना हुआ था, जो कि इस बार नहीं है। बस, तिरंग वाली जगह पर एक हल्का सा डिजाइन बना हुआ है।

ऐसा है टीम इंडिया का प्लान 

चलिए, अब हम आपको टीम इंडिया के आगामी कार्यक्रम के बारे में बताए चलते हैं कि आने वाले दिनों में भारतीय टीम का किन टीमों के साथ मैच होने जा रहे हैं। टीम इंडिया आगामी 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इसके बाद आगामी 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इसके बाद टीम इंडिया तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। खैर, इससे पहले पांच नवंबर को टीम इंडिया को अपना अगला मैच खेलना है। यह दोनों ही मैच दुबई में खेले जाएंगे।

टीम इंडिया का जारी हुआ पोस्टर 

बता दें कि बीसीसीआई की जर्सी का जो नया पोस्टर जारी किया है, उसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल नजर आ रहे हैं। इस जर्सी को प्रशंसकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों को इस नए अवतार में लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version