नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने स्पेन को मात देकर शानदार आगाज किया है। भारत ने स्पेन को 2-0 से मात दी है। अब 15 जनवरी को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होने जा रहा है। अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह आखिरी पड़ाव में भारत के लिए निर्णायक साबित हुए हैं। हालांकि, जीत की राह में स्पेन द्वारा भारत के लिए बेशुमार दुश्वारियां पैदा की गई थीं। लेकिन, भारतीय खिलाड़ियों ने इन तमाम दुश्वारियों को मात देकर जीत का ताज अपने नाम करके ही राहत की सांस ली। आपको बता दें कि भारतीय टीम को 11 मिनट में पेनेल्टी कॉनर मिला था। इसके बाद विपक्षी खिलाड़ी भारत के खिलाफ और ज्यादा आक्रमक हो गए और इस विकट परिस्थिति में टीम इंडिया को एक पेनेल्टी कॉर्नर मिला। इस बीच अमित रोहिदास ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस बीच एक बार फिर से भारतीय टीम को पेनेल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपनी टीम के लिए कोई गोल नहीं कर पाए। तो ये था पहले क्वार्टर के दौरान भारत का प्रदर्शन। आइए, आगे जानते हैं कि दूसरे क्वार्टर में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा।
?? IND VS ESP ??
Team India had an action-packed first half! Here are the highlights!#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/3AJMssaUy3
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 13, 2023
कैसा था दूसरे क्वार्टर में भारत का प्रदर्शन?
वहीं, अगर दूसरे क्वार्टर में भारत के प्रदर्शन की बात करें, तो टीम का प्रदर्शन इसमें भी शानदार ही था। हालांकि, विपक्षी टीम की तऱफ से भारत के समक्ष दुश्वारियों का टीला ख़ड़ा करने की कोशिश की तो गई, लेकिन अपनी शानदार पारी के दम पर भारतीय खिलाड़ियों ने इस टीले को ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया। आपको बता दें कि दूसरे क्वार्टर मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से हार्दिक ने आखिरी सेकेंड में गोल करके भारत को जीत के दहलीज पर ला खड़ा किया, लेकिन आगे और भी कई दुश्वारियां मुंह बाए खड़ी थीं। वहीं इस 30 मिनट में भारत को एक और पेनेल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन अफसोस टीम कोई फायदा नहीं उठा पाई।
Are you ready to celebrate India’s first victory in the FIH Odisha Hockey Men’s World Cup 2023 Bhubaneswar-Rourkela.
?????
IND 2:0 ESP ??#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 13, 2023
कैसा रहा तीसरे क्वार्टर में प्रदर्शन
इसके साथ ही अगर तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें, तो 32 मिनट में भारत को पेनेल्टी कॉर्नर मिला था। हालांकि, हरमनप्रीत गोल नहीं कर पे थे। फिर 37वें और 43वें मिनट में भी भारत पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाया। चौथे क्वार्टर फाइनल में स्पेनिश टीम को दो पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम उसका कोई फायदा नहीं उठा पाई। बहराहल, तमाम दुश्वारियों को मात देते हुए भारतीय टीम ने 2-0 से जीत हासिल कर अपने विजयी अभियान का आगाज कर दिया है। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम की इस जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है। अब भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड के साथ है। ऐसे में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम