News Room Post

Former cricketer Salim Durani: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे सलीम दुर्रानी का निधन, 88 साल की उम्र में कैंसर से गई जान

Former cricketer Salim Durani: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कैंसर की वजह से हुई है। 88 साल की उम्र में दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने आखिरी सांस ली है। 

Former cricketer Salim Durani

नई दिल्ली। टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। आज रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी (Former cricketer Salim Durani) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कैंसर की वजह से हुई है। 88 साल की उम्र में दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी (Salim Durani) ने आखिरी सांस ली है।

बताया रहा है कि सलीम दुर्रानी काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। आज 2 अप्रैल, रविवार को उनका निधन हो गया है। उनका निधन गुजरात के जामनगर स्थित अपने घर में हुआ है।

हासिल किया है ये खास अवार्ड

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर कहे जाने वाले सलीम दुर्रानी ऐसे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें अर्जुन अवार्ड हासिल हुआ है। भारतीय टीम की तरफ से उन्होंने कुल 29 टेस्ट मुकाबले खेले और 1202 रनों का स्कोर खड़ा किया। इन 1202 रनों में उनका एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 75 विकेट भी चटके हैं।

काबुल में जन्में फिर कराची में बस गए

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर नाम कमाने वाले स्पिन ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को हुआ था। उनका जन्म अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था लेकिन कुछ ही समय बाद परिवार 8 माह के सलीम दुर्रानी को लेकर पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया था। हालांकि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वो इंडिया में आ गए और बड़े होकर उन्होंने अपने खेल से क्या प्रदर्शन किया वो सभी जानते हैं।

अफगानिस्तान में जन्में दुर्रानी कराची में भी रह ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। भारत के क्रिकेट इतिहास में अपना नाम लिखवा चुके सलीम दुर्रानी ने साल 1960 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई टेस्ट से खेल जगत में कदम रखा था। आज वो भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे हों लेकिन भारतीय क्रिकेट जगत में उनके खेल को हमेशा याद रखा जाएगा।

Exit mobile version