News Room Post

Major dhyan chand Award: नीरज चोपड़ा समेत इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने किया मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार से सम्मानित, यहां देखिए सूची  

Neeraj chopda

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर ऊंचा करने वाले एथलीट नीरज चोपड़ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनके अलावा 12 अन्य खिलाड़ियों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभी हाल ही में राजीव गांधी पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार कर दिया गया था। जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार काफी संख्या में खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। बता दें कि विगत 7 अगस्त को टोक्यो ओलंपिक के पुरुषों के भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर अपने नाम स्वर्ण पदकर जीत कर देश के नाम विश्व पटल पर ऊंचा किया था। नीरज चोपड़ा ने देश के लिए स्वर्ण पदक ऐसे समय में जीता था, जब भारत के सभी खिलाड़ी स्वर्ण जीतने में असफल हुए थे। ऐसे में नीरज द्वारा प्राप्त की हुई इस उल्लेखनीय उपलब्धि की चौतरफा प्रशंसा हुई थी।

नीरज के अलावा इन खिलाड़ियों को भी मिला खेल रत्न पुरस्कार  

इस बीच नीरज चोपड़ा के अलावा इस साल खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार, टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश, टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज अवनि लेखरा,  सुमित अंतिल, प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग) शामिल हैं।

 

पुरस्कार समारोह में इन खिलाड़ियों का किया गया सम्मान: 

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: 

  1. नीरज चोपड़ा, एथलेटिक्स
  2. रवि कुमार, कुश्ती
  3. लवलीना बोरगोहेन, मुक्केबाजी
  4. पीआर श्रीजेश, हॉकी
  5. अवनि लेखारा, पैरा शूटिंग
  6. सुमित अंतिल, पैरा एथलेटिक्स
  7. प्रमोद भगत, पैरा बैडमिंटन
  8. कृष्णा नागर, पैरा बैडमिंटन
  9. मनीष नरवाल, पैरा शूटिंग
  10. मिताली राज, क्रिकेट
  11. सुनील छेत्री, फुटबॉल
  12. मनप्रीत सिंह, हॉकी

अर्जुन पुरस्कार: 

  1. अरपिंदर सिंह, एथलेटिक्स
  2. सिमरनजीत कौर, मुक्केबाजी
  3. शिखर धवन, क्रिकेट
  4. चदलवदा आनंद, सुंदररमन भवानी देवी, तलवारबाजी
  5. मोनिका, हॉकी
  6. वंदना कटारिया, हॉकी
  7. संदीप नरवाल, कबड्डी
  8. हिमानी उत्तम परब, मल्लखंब
  9. अभिषेक वर्मा, निशानेबाजी
  10. अंकिता रैना, टेनिस
  11. दीपक पूनिया, कुश्ती
  12. दिलप्रीत सिंह, हॉकी
  13. हरमनप्रीत सिंह, हॉकी
  14. रूपिंदर पाल सिंह, हॉकी
  15. सुरेंद्र कुमार, हॉकी
  16. अमित रोहिदास, हॉकी
  17. बीरेंद्र लाकड़ा, हॉकी
  18. सुमित, हॉकी
  19. नीलकांत शर्मा, हॉकी
  20. हार्दिक सिंह, हॉकी
  21. विवेक सागर प्रसाद, हॉकी
  22. गुरजंत सिंह, हॉकी
  23. मनदीप सिंह, हॉकी
  24. शमशेर सिंह, हॉकी
  25. ललित कुमार उपाध्याय, हॉकी
  26. वरुण कुमार, हॉकी
  27. सिमरनजीत सिंह, हॉकी
  28. योगेश कथूनिया, पैरा एथलेटिक्स
  29. निषाद कुमार, पैरा एथलेटिक्स
  30. प्रवीण कुमार, पैरा एथलेटिक्स
  31. सुहाश यतिराज, पैरा बैडमिंटन
  32. सिंहराज अधाना, पैरा निशानेबाजी
  33. भावना पटेल, पैरा टेबल टेनिस
  34. हरविंदर सिंह, पैरा तीरंदाजी
  35. शरद कुमार, पैरा एथलेटिक्स

द्रोणाचार्य पुरस्कार: 

  1. टी. पी. औसेफ, एथलेटिक्स
  2. सरकार तलवार, क्रिकेट
  3. सरपाल सिंह, हॉकी
  4. आशान कुमार, कबड्डी
  5. तपन कुमार पाणिग्रही, तैराकी
  6. राधाकृष्णन नायर पी, एथलेटिक्स
  7. संध्या गुरुंग, बॉक्सिंग
  8. प्रीतम सिवाच, हॉकी
  9. जय प्रकाश नौटियाल, पैरा शूटिंग
  10. सुब्रमण्यम रमन, टेबल टेनिस

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार

1. लेख केसी, बॉक्सिंग

  1. अभिजीत कुंते, चेस
  2. दविंदर सिंह गरचा, हॉकी
  3. विकास कुमार, कबड्डी
  4. सज्जन सिंह, कुश्ती
Exit mobile version