नई दिल्ली। देश 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन, करण जौहर, कंगना रनौत और शाहिद कपूर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर सभी को शुभकामनाएं दीं है। भारत का संविधान आज ही 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा अनुमोदित किया गया था, और 1950 में लागू हुआ था।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह सफेद कपड़े पहने और भारत का झंडा पकड़े है। उन्होंने में कैप्शन दिया, “गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं”।अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तिरंगे के रंग की रंगी दाढ़ी के साथ भी एक तस्वीर साझा की।
T 4172 – गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ ?????? pic.twitter.com/NImB6GRpIX
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 25, 2022
फिल्म निर्माता करण जौहर ने लिखा, “हमारे गणतंत्र की भावना बनाए रखें। वह स्तंभ जो देश के मूल्यों को बनाए रखता है और इसे एकता में बांधता है! जय हिंद!”
To the spirit of our republic – may we continue to uphold, cherish and celebrate our constitution – the pillar that upholds the country’s values and binds it together in unity! Jai hind!??#RepublicDay pic.twitter.com/a1ymuT7WPN
— Karan Johar (@karanjohar) January 26, 2022
शाहिद कपूर ने सिर्फ एक राष्ट्रीय ध्वज और दिल का इमोजी ट्वीट किया।
??❤#RepublicDay pic.twitter.com/HZRaRr8WxZ
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) January 26, 2022
अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रगान के पुराने संस्करण का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “हमारा पहला राष्ट्रगान। आनंद लें”
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने साझा किया, “लोगों की, लोगों के लिए, लोगों द्वारा। भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं”।
“OF the people
FOR the people
BY the people”
Happy Republic Day to the PEOPLE of India ??❤️ #RepublicDay— taapsee pannu (@taapsee) January 26, 2022
अभिनेत्री और पर्यावरणविद् दीया मिर्जा ने कहा, “गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ” जैसा कि हम अपने महान संविधान के मौलिक अधिकारों का जश्न मनाते हैं, हम जंगलों, झीलों, नदियों, वन्यजीवों सहित प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और सुधार करने के लिए अपने कर्तव्यों को भी पूरा करें । जीवों पर दया करो।”
Happy Republic Day ?? As we celebrate the fundamental rights of our great constitution may we also fulfill our duties ????
“To protect and improve the natural environment including forests, lakes, rivers, wildlife and to have compassion for living creatures;”#RepublicDay pic.twitter.com/MIBtVJLJAw
— Dia Mirza (@deespeak) January 26, 2022
अदनान सामी ने ट्विटर पर लिखा, “सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं”
Wishing everyone a
Happy #RepublicDay !!#गणतंत्रदिवस pic.twitter.com/vSBXPmP6OI
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 25, 2022
अभिनेत्री ईशा देओल ने “मातृभूमि” को सलाम किया। उन्होंने लिखा, “दिल में गर्व के साथ, आइए अपनी मातृभूमि को सलाम करें, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।”
With pride in our hearts let’s salute our Motherland… Happy Republic Day ??#RepublicDay @venkysuttara pic.twitter.com/37yoTXZBhc
— Esha Deol (@Esha_Deol) January 26, 2022