News Room Post

CWG 2022: 7वें दिन इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, भर सकते है मेडल से भारत की झोली

Hime Das and Amit Panghal

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स के 6 दिन खत्म हो चुके हैं। अब तक भारत की झोली में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। इसके साथ ही भारत 18 पदकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर बना हुआ है। जबकि ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। गुरुवार को भारतीय खेल प्रेमियो की नजर  मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया पर होंगी। इन दोनों ने लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इनमें से एम श्रीशंकर टॉप रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ बॉक्सिंग में अमित पंघाल समेत जैस्मीन लैंबोरिया, सागर और रोहित टोकस अपना क्वार्टर फाइनल खेलने के लिए रिंग में उतरने वाले हैं। यदि इस मुकाबले में भारतीय मुक्केबाजों ने जीत दर्ज कर ली तो ऐसे में एक मेडल तो पक्का हो जाएगा। इसके अलावा आज भारतीय स्टार एथलीड हीमा दास पहली बार दौड़ती हुईं नजर आएंगी। तो आइए जानते हैं कि कब, कहां और किस समय इन खिलाड़ियों के मैच होने वाले हैं।


एथलेटिक्स
हैमर थ्रो क्वालिफाइंग राउंड,महिला – सरिता सिंह, मंजू बाला, दोपहर 2:30 बजे
महिलाओं की 200 मीटर राउंड 1 हीट 2 – हिमा दास, दोपहर 3:03 बजे
पुरुषों की लंबी कूद फाइनल – मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया, अगस्त 5 रात 12:12 बजे

मुक्केबाजी

अमित पंघाल (48-51 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 4:45 बजे
जैस्मीन लैंबोरिया (67-70 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 6:15 बजे
सागर अहलावत (92 किग्रा से अधिक भारवर्ग) रात 8 बजे
रोहित टोकस (63.5-67 किग्रा से अधिक भारवर्ग) अगस्त 5बजे से रात 12:30 बजे

जिमनास्टिक

बवलीन कौर – व्यक्तिगत योग्यता सब-डिवीजन 1, शाम 4:30 बजे

हॉकी

पुरुष टीम,भारत बनाम वेल्स, शाम 6:30 बजे

लॉन बॉल

मृदुल बोरगोहेन (पुरुष एकल) शाम 4 बजे

स्क्वैश

सुनयना सारा कुरुविला/अनहत सिंह (महिला युगल) शाम 5:30 बजे
सेंथिलकुमार वलावन/अभय सिंह (पुरुष युगल) शाम 6 बजे
दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल (मिश्रित युगल) शाम 7 बजे
जोशना चिनप्पा/हरपिंदर पाल सिंह संधू (मिश्रित युगल) रात 11 बजे
जोशना चिनप्पा/दीपिका पल्लीकल (महिला युगल) अगस्त 5 रात 12:30 बजे

टेबल टेनिस (शाम 8:30 बजे से)

सानिल शेट्टी/रीथ टेंशन – मिश्रित युगल
साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा – मिश्रित युगल
अचंता शरथ कमल/श्रीजा अकुला – मिश्रित युगल
रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा – महिला एकल
हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी और शरथ कमल/साथियान ज्ञानशेखरन

पैरा टेबल टेनिस

महिला एकल वर्ग, भवानी हसमुख पटेल, (दोपहर 3:45 बजे)
महिला एकल वर्ग, बेबी सहाना रवि दोपहर (3:45 बजे0
महिला एकल वर्ग,सोनलबेन मनुभाई पटेल (शाम 4:20 बजे)
पुरुष एकल वर्ग, राज अरविंदन अलगर (शाम 5:30 बजे)

Exit mobile version