News Room Post

Lucknow Super Giants: ‘रामभक्त’ बना ये विदेशी खिलाड़ी, लगाए जय श्री राम के नारे, देखे VIDEO

Lakhnau Super Giants Marcus Stoinis

नई दिल्ली। बीते दिन 30 मार्च 2023 को देशभर में रामनवमी का पर्व मनाया गया। रामनवमी के पर्व पर जहां जगहों-जगहों पर भक्त शोभायात्रा निकालते हुए नजर आए। पूरे दिन लोग राम भक्ति में डूबे दिखे। न सिर्फ भारतीयों में बल्कि विदेशी लोगों में भी राम की भक्ति देखने को मिली। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में मार्कस स्टोइनिस ने न सिर्फ अपने फैंस को रामनवमी की बधाई दी बल्कि जय श्री राम के नारे भी लगाए। चलिए आपको दिखाते हैं वो वीडियो…

बता दें, 30 मार्च 2023 को पूरे देश (भारत) में रामनवमी का पर्व मनाया गया। रामनवमी के पर्व को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिन्दुओं में भगवान राम को लेकर काफी आस्था है यही वजह है कि उनके इस खास दिन को लेकर भारत में तैयारियां काफी दिनों पहले से ही देखने को मिलने लगती है। अब सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी राम भक्ति में डूबे हुए नजर आए हैं।

यहां देखें वीडियो

विदेश खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो राम नवमी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। सफेद टी शर्ट पहने नजर आ रहे खिलाड़ी (मार्कस स्टोइनिस) को वीडियो में जय श्री राम के नारे भी लगाते हुए देखा जा सकता है। मार्कस स्टोइनिस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कैसे खिलाड़ी हैं मार्कस स्टोइनिस

मार्कस स्टोइनिस दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को आप IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में अपने खेल का दमदार प्रदर्शन करते हुए देख चुके होंगे। स्टोइनिस ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि पर्थ स्कॉर्चर्स और विक्टोरिया के लिए भी अपना शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

Exit mobile version