News Room Post

Suryakumar Yadav new car: भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने खरीदी ये गाड़ी, आर्मी से है खास कनेक्शन

Suryakumar Yadav new car: वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्यकुमार आईपीएल की सबसे सफल टीम यानी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हैं। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। उन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड के साथ सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है। सीजन दर सीजन सूर्य का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है।

SURYA KUMAR 1

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम में अपनी जगह धीरे-धीरे पक्की कर रहे हैं। लंबे समय से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल (IPL) में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सूर्य को आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी मिल ही गई है। सूर्यकुमार अब वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज खेलेंगे। खबरों की मानें तो 2022 में होने वाले वर्ल्डकप के लिए सूर्य ही टीम इंडिया के लिए मिडिल ऑप्शन में बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। वहीं सीरीज से पहले सूर्यकुमार अपने शौक को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने हाल ही में फैंस के साथ एक नई खबर साझा की है।

सूर्यकुमार यादव भी गाड़ियों के पुराने शौकीन माने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने गैराज में एक और खास गाड़ी शामिल की है। उन्होंने नई चमचमाती जोंगा जीप (SUV) खरीदी है, जिसकी तस्वीरें सूर्य ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। सूर्य ने अपनी नई गाड़ी को हल्क (HULK) नाम दिया है। टीम के बाकी खिलाड़ी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि सूर्यकुमार के पास यह इकलौती गाड़ी नहीं है, जोंगा के अलावा उनके पास रेंज रोवर की इवॉक भी है, जिसकी कीमत तकरीबन 64 लाख के आसपास है।

मुंबई टीम ने जताया भरोसा

वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्यकुमार आईपीएल की सबसे सफल टीम यानी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हैं। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। उन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड के साथ सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है। सीजन दर सीजन सूर्य का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। सूर्यकुमार यादव ने रविवार को ही रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के साथ अहमदाबाद रवाना होने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सूर्यकुमार यादव ने अपने दमदार प्रदर्शन के चलते आईपीएल से टीम इंडिया तक का सफर तय किया है।

Exit mobile version