News Room Post

Neeraj Chopra: लड़कियों का डांस देख मुस्कुराते रहे टोक्यो के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, RJ Malishka ने शेयर किया वीडियो, लेकिन लोग हुए नाखुश

malishka neeraj chopra

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वो जहां जाते हैं छा डाते हैं। लोग भी उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। कल ही में उन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया गया था। जहां उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हजारों की तादाद में पहुंच गए थे। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर गोल्ड मेडलिस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो कॉल के जरिए लड़कियां उनके सामने डांस कर रही हैं। हालांकि ये वीडियो उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसा करना एक गोल्ड मेडलिस्ट का अपमान है।

दरअसल, नीरज चोपड़ा एक एफएम चैनल को ऑनलाइन इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उनके सामने चैनल में मौजूद लड़कियों ने ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी…’ पर डांस किया। जिसे वो वर्चुअली देख रहे थे और मुस्कुरा रहे थे। बाद में जब उनसे पूछा गया कि ज्यादा छेड़ा तो नहीं? तो इसके जवाब में उन्होंने शर्माते हुए धन्यवाद कहा।

नीरज के सामने डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों को ये वीडियो पसंद नहीं आ रहा हैं।

शादी पर कही ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा से शादी और गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल किया गया था। जिसके जवाब में दोल्डन बॉय ने कहा- अभी मेरा पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ स्पोर्ट्स की तरफ है। इसके अलावा फीमेल फैंस से मिल रही अटेंशन को लेकर उन्होंने कहा- मैं खुश हूं कि मुझे सबसे इतना प्यार मिल रहा है।

शादी को लेकर गोल्डन बॉय ने कहा- घर वाले अपनी मर्जी से शादी करना चाहे तो भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा- अगर मुझे लव मैरिज करनी होगी तो भी कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर उनको कोई लड़की पसंद आएगी चो सबसे पहले अपने घरवालों को बताएंगे और शादी करेंगे।

Exit mobile version