News Room Post

Tokyo Olympics: निशानेबाजी में चीन ने जीता गोल्ड

Tokyo Olympics

नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक 2020 का आज पांचवा दिन है। जहां भारत के लिए अच्छी शुरुआत नहीं हुई है। आज पदक की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी हार गए। वो 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में उतरे थे लेकिन दूसरे क्वालीफिकेशन से आगे नहीं जा सके। इसी इवेंट में अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देसवाल की जोड़ी भी उतरी थी लेकिन ये जोड़ी पहले ही दौर में बाहर हो गई। बता दें कि सौरभ और मनु से पदक जीतने की उम्मीद थी। वहीं, पुरुष हॉकी टीम से भी मेडल की उम्मीदें हैं। हालांकि उसने अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हरा दिया।

लाइव अपड़ेट-

निशानेबाजी में चीन ने जीता गोल्ड

निशानेबाजी में चीन ने परचम लहरा दिया है। चीन ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

क्वार्टर फाइनल में लवलिना ने बनाई जगह

भारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन यहां जारी टोक्यो ओलंपिक के 69 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। लवलीना ने कुकुगिकान एरेना में मंगलवार को खेले गए अंतिम-16 राउंड के मुकाबले में जर्मनी की एदिन एपेट को 3-2 से हराया।

बैडमिंटन में सात्विक-चिराग जीते लेकिन क्वार्टर फाइनल में हारे

सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के मुकाबले में ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-17, 21-19 से हरा दिया। हालांकि ये जोड़ी क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई है।

निशानेबाजी में भारत बाहर

निशानेबाजी में भारत को एक और बुरी खबर मिली है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में भारत की जोड़ियां रेंज पर थीं लेकिन दोनों अगले दौर में नहीं जा सकीं, दिव्यांश-इलावेनिल की जोड़ी 626.5 का स्कोर करते हुए 12वें स्थान पर रही जबकि अंजुम-दीपक की जोड़ी ने 623.8 का स्कोर कर 18वां स्थान हासिल किया। शीर्ष-8 जोड़ी अगले दौर में जाती हैं।

हॉकी में भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया

हॉकी भारतीय टीम ने स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। भारत ने शुरुआती दो गोल पहले क्वार्टर में किए जबकि तीसरा गोल आखिरी क्वार्टर में। भारत के लिए रूपिंदर पाल सिंह ने दो गोल किए जबकि सिमरनजीत ने एक गोल किया। स्पेन की टीम आठ पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने के बाद भी उन्हें गोल में नहीं बदल सकी।

बैटमिंटन में पहला गेम जीते सात्विक-चिराग

बैटमिंटन में पुरुष युगल वर्ग में भारत के सात्विक साइराजरैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की है। उनकी भीडंत ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी से है। भारत ने पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया है। जो 18 मिनट में पूरा हुआ।

Exit mobile version