News Room Post

Tokyo Olympics: खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने पर ट्रोल हुए रोहित शर्मा, जमकर उड़ रहा मजाक

rohit sharma

नई दिल्ली। बीते दिन शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक का शानदार आगाज हुआ। देशभर से इस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी मिल रही थी। इस बीच भारतीय टीम के उप कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी थी। उन्हें ट्वीट कर टोक्यो ओलंपिक में गए खिलाड़ियों से धमाल मचाने की बात कही थी। अपने ट्वीट को लेकर अब रोहित शर्मा लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, रोहित शर्मा ने अपने ट्वीट में यह लिखा था, ‘टोक्यो ओलंपिक्स में मचाना है धमाल, हमारे सारे एथलीट को बहुत शुभकामनाएं’ लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने रोहित शर्मा को अपने निशाने पर लेना शुरू कर दिया।


दरअसल हुआ कुछ यूं था कि जो ट्वीट रोहित शर्मा ने किया था वो उसमें हिंदी व्याकरण की इतनी गलतियां थी कि लोग उसे लेकर रोहित से कई तरह के सवाल पूछकर उन्हें घेर रहे हैं। अपने ट्वीट में रोहित शर्मा ने इंग्लिश का शब्द भी लिखा था जिसने भी गलतियां थी। अब अपने इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें, इस वक्त रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड में हैं। यहां वह वार्म अप मैच में टीम के कप्तान भी थे। इंग्लैंड से ही रोहित शर्मा ने यह ट्वीट किया है। हालांकि कई लोग यह भी मान रहें हैं कि यह गलती रोहित शर्मा की नहीं बल्कि उनकी टि्वटर हैंडल को संभालने वाले से हुई है।

Exit mobile version