News Room Post

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में सिंधु का जबरदस्त आगाज, महज 28 मिनट में दी इजराइली खिलाड़ी को मात

PV Sindhu

टोक्यो। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने रविवार को जीत के साथ टोक्यो ओलंपिक का आगाज किया है। सिंधु, जिन्हें टोक्यो में छठी वरीयता मिली है और जो टोक्यो में भारत की सबसे बड़ी पदक की दावेदालर हैं, ने महिला एकल के ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में इजरायल की सेनिया पोलीकारपोवा (Ksenia Polikarpova) को हराया।

मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधु ने 28 मिनट तक चले इस मुकाबले को 21-7, 21-10 से जीता। 2016 के रियो ओलंपिक में सिंधु ने फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version