News Room Post

Women’s Day पर विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का और बेटी वामिका की खूबसूरत तस्वीर, साथ ही विमिन्स डे का दिया मेसेज

Anushka and daughter Vamika

नई दिल्ली। कुछ समय पहले ही विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पैरेंट्स बने हैं। दोनों ही अपनी जिंदगी के इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं। साथ ही अपनी बेटी के साथ समय बिता रहे हैं। कपल ने बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा है। ये नाम अनुषेका और विराट के नाम से लिया गया है। ऐसे में उनके फैंस वामिका की एक झलक देखने को बेकरार रहते हैं। ऐसे में अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी हैं। दरअसल, इंटरनेशनल वुमन्स डे के मौके पर विराट ने अनुष्का और वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही विमिन्स डे की शुभकामनाएं दी है।

विराट कोहली ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें अनुष्का और वामिका क्यूट पोज में नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में भी वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इससे पहले भी अनुष्का ने बेटी संग एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वामिका का फेस नजर नहीं आ रहा था।

तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा, ”एक बच्चे का जन्म होते देखना दिल दहला देने वाला होता है। यह एक अविश्वसनीय और बेहतरीन एक्सपीरियंस होता है। जो एक इंसान को ही हो सकता है। यह देखने के बाद आपको महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता के बारे में पता चलता है और पता चलता है कि भगवान ने उसके अंदर एक जिंदगी क्यों बनाई। वो हम मर्दों से कहीं ज्यादा ताकतवर होती हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं और उसे भी जो बड़ी होकर अपनी मां की तरह बनने वाली है। दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं।”

विराट कोहली के इस पोस्ट को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब विराट ने अनुष्का के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की है। वो अनुष्का को खास फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इससे ही पता चलता है कि वो परफेक्ट पति हैं।

Exit mobile version