News Room Post

CWG 2022: कौन हैं 14 साल की अनहत सिंह, देश के लिए मेडल लाने को हैं तैयार

anahal sing

नई दिल्ली। इस साल हो रहे कॉमनवेल्त गेम्स में भारत की तरफ से कई बड़े नाम वाले खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें से पीवी सिंधु, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और मीराबाई चानू जैस खिलाड़ी हैं भारतीय खेल प्रेमियों की नजर इन खिलाड़ियों पर बनी हुई है। लेकिन इतने बड़े नाम होने के बावजूद भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पहले ही दिन 14 साल की स्क्वेश खिलाड़ी अनहत सिंह ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बता दें कि अनाहत राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की तरफ से सबसे युवा खिलाड़ी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पहले दिन महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 64 मैच में अनहत सिंह ने अपने उम्र से कई साल बड़ी सेंट विसेंट और ग्रेनेडाइंस के जेडा रॉस को लगातार तीम गेमों में शिकस्त दे डाली। अपनी इस जीत के बाद अनहत सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। मैच को को जीतने के बाद अनहत खुश नजर आई और देश ने उनकी उनकी इन प्यारी मुस्कुराती हुई तस्वीरों को भरपूर प्यार दिया।

राजधानी की रहने वाली हैं अनहत 

अनहत का जन्म 13 मार्च 2008 को दिल्ली में हुआ है। उनके पिता गुरशरण सिंह पेशे से एक वकील हैं और मां तानी सिंह इंटीरियर डिजाइनर हैं। अनहत नौवीं कक्षा की छात्र हैं। इसके अलावा उनकी बड़ी बहन अमीरा भी स्क्वैश प्लेयर हैं। अनाहत को पहले बैडमिंटन पसंद था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जब अनहत जब 6 साल की तब उन्होंने पीवी सिंधु को दिल्ली में बैडमिंटन खेलते हुए देखा था। तब से उन्होंने बैडमिंटन में भविष्य बनाने का सोचा था। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बड़ी बहन अमीरा को देखते हुए नियमित रूप से स्क्वैश खेलनाक शुरू कर दिया था। उस वक्त से लेकर अनहत लगातार स्क्वैश खेल रही हैं।


बता दें कि इससे पहले अनहत ने साल 2019 में अंडर- 11 लेवर पर भारत के लिए पहली बार प्रतिष्ठित ब्रिटिश ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा पिछले साल यानी 2021 में जूनियर अंडर- 15 स्क्वैश टूर्नामेंट भी जीता था।

Exit mobile version