News Room Post

WPL 2023 Auction: ’15 देश-409 खिलाड़ी’, विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन आज, इन खिलाड़ियों पर टिकी है निगाहें

WPL 2023 Auction

नई दिल्ली। महिलाएं भी आज हर क्षेत्र में पुरूषों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। चाहे फिर वो क्षेत्र शिक्षा का हो, मनोरंजन का हो या फिर खेल का…हर जगह महिलाएं अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। एक समय था जब क्रिकेट का नाम सुनते ही पुरुषों की टीम आंखों के सामने नजर आ जाती है लेकिन कई आज क्रिकेट में महिलाएं भी ऐसा प्रदर्शन कर रही है जिसके बाद उनके चर्चे होने लगे हैं। महिला क्रिकेट भी आज काफी लोकप्रियता बटोर रहा है। महिला क्रिकेट को एक कदम और आगे लाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा पहली बार महिला प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाना है जिसके लिए आज 13 फरवरी 2023 को ऑक्शन (WPL 2023 Auction) होने जा रहा है।

आज आयोजित होने जा रहे इस मेगा ऑक्शन (WPL) में 15 देशों के 409 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इन 409 खिलाड़ियों में से 90 ही खिलाड़ियों को खरीदा जा सकेगा। ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट के लिए आज का ये दिन काफी खास होने वाला है। इस ऑक्शन में जिन खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें हैं उनमें भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसा पेरी, इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन, वेस्टइंडीज की पूर्व कप्तान डिएंड्रा डॉटिन, अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन शामिल हैं।

ऑक्शनर की भूमिका निभाएंगी मल्लिका सागर

आज दोपहर ढाई बजे से होने जा रहे इस विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन में मल्लिका सागर (Mallika Sagar WPL Auctioneer) ऑक्शनर के तौर पर देखने को मिलेंगी। मुंबई स्थित आधुनिक और समकालीन भारतीय कला केंद्र मुंबई की संग्राहक सलाहकार मल्लिका सागर आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स फर्म में भागीदार और साल 2021 वो प्रो कबड्डी लीग की भी ऑक्शनर (Mallika Sagar) रह चुकी हैं।

Exit mobile version