News Room Post

WPL 2023: आज से विमेंस प्रीमियर लीग शुरू, पहले मुकाबले में आमने-सामने होगी गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस

WPL 2023

नई दिल्ली। पुरुषों के बाद अब महिला क्रिकेट भी लोगों के दिनों में अपनी खासा जगह बना रहा है। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आज से विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) का ऐलान किया गया था। आज शनिवार, 4 मार्च 2023 से इस विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) की शुरुआत हो रही है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants vs Mumbai Indians) की टीमें जीत के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। चलिए आपको बताते हैं ये मुकाबला किस समय होगा और आप इसे लाइव कहां देख पाएंगे और सबसे अहम चीज कि दोनों टीमों की स्क्वाड कैसी है

कहां होना है ये मुकाबला

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होने जा रहा है। ये मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने जा रहा है।

यहां देखें दोनों टीमों की स्क्वाड

मुंबई इंडियंस वीमेंस

कप्तान- हरमनप्रीत कौर

नताली सीवर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया, एमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायन, इसाबेले वोंग, प्रियंका बाला, हीदर ग्राहम, धारा गुर्जर, जिनतिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, साइका इशाक़, हुमैरा काजी, सोनम यादव।

गुजरात जायंट्स वीमेंस

कप्तान- बेथ मूनी

उपकप्तान- स्नेह राणा

एश्ले गार्डनर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी, हर्ले गाला, एनाबेल सदरलैंड, पारुनिका सिसौदिया, हरलीन देओल, सोफिया डंकली, किम गार्थ, शब्‍बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयर हम, दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, अश्विनी कुमारी और शबनम शकील।

कब और कहां देखें पाएंगे मुकाबला

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) का आज होने जा रहा पहला मुकाबला आज आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप इसे टीवी और डिजिटली वॉयकॉम-18 पर देख सकेंगे। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 1 और स्पोर्ट्स-18 1 HD चैनल्स पर भी आपको देखने को मिलेगा। इसके अलावा जियो यूजर्स मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स मैच को जियो सिनेमा ऐप पर देख सकेंगे।

Exit mobile version