News Room Post

The Great Khali: दूसरी बार पिता बने रेसलर ‘द ग्रेट खली’, बेटे को गोद में लेकर लुटाया प्यार

The Great Khali: फोटो में खली लाल रंग की शर्ट में दिख रहे हैं और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और उन्होंने अपने बेटे को गोद में उठा रखा है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता भी लग चुका है। बता दें कि खली दूसरी बार पिता है। इससे पहले 2014 में उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने अवलीन राणा रखा है।

नई दिल्ली। मशहूर WWE सुपरस्टार रहे  ‘द ग्रेट खली’ यानी दिलीप सिंह राणा के परिवार में खुशियां आ गई हैं। जी हां रेसलर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी हरमिंदर कौर ने बेटे को जन्म दिया है। खली ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये खुशी शेयर की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी सी रील शेयर की है। रील में खली अपने बेटे के साथ दिख रहे हैं और बहुत प्यारे लग रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा-“आज आपके आशीर्वाद से मुझे एक बेटा हुआ है”..। फैंस भी रेसलर को खूब सारी बधाईयां दे रहे है और प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं।


बेटे पर प्यार लुटाते दिखे खली

फोटो में खली लाल रंग की शर्ट में दिख रहे हैं और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और उन्होंने अपने बेटे को गोद में उठा रखा है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता भी लग चुका है। बता दें कि खली दूसरी बार पिता है। इससे पहले 2014 में उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने अवलीन राणा रखा है। खली और हरमिंदर कौर ने शादी के 12 साल बाद पहली संतान को जन्म दिया था। कपल की शादी साल  2002 में हुई थी। खली ने शादी के बाद ही रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था, हालांकि उनकी शादी को लेकर लोगों ने बहुत सवाल उठाए थे क्योंकि  हरमिंदर कौर और खली की कद काठी में बहुत अंतर था लेकिन दोनों बहुत अच्छे से अपना वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं और अपने परिवार को आगे भी बढ़ा रहे हैं।


हाइट और डाइट दोनों की है बेहद अलग

रेसलिंग की दुनिया में खली अपना अलग ही मुकाम बना चुके हैं। रिंग में खली अंडरटेकर, बतिस्टा जैसे रेसलर्स को धूल चटा देते थे। उनकी हाइट और डाइट के चर्चे भी हमेशा रहते हैं। खली खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वो डाइट में क्या लेते हैं। उन्होंने एक  पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो दिन में 5 किलो चिकन जरूर खाते हैं।


इसके अलावा 10 लीटर दूध, 55 अंडे लेना नहीं भूलते हैं। खली अपने प्रोटीन इंडेक्स का पूरा ध्यान रखते हैं। अपने चीट मिल डे पर वो एक साथ ही 60-70 भटूरे खा जाते हैं।रेसलर की हाइट की बात करें तो वो  7 फीट 1 इंच है और वेट 150-160 किलो है। यही खूबियां खली को बाकी लोगों से अलग बनाती हैं। उनके साइज का जूता भी बाजार में नहीं मिलता है क्योंकि उनके पैर का साइज  20 नंबर है। उन्हें अपने जूतों और कपड़ों के लिए खास तौर पर ऑर्डर देना पड़ता है…।

Exit mobile version