News Room Post

#YuvrajSingh: आज ही के दिन 14 साल पहले युवराज ने रचा था इतिहास, ब्रॉड के एक ओवर में जड़े थे छह छक्के

Yuvraj Singh

नई दिल्ली। आज का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह के लिए बेहद खास है। 14 साल पहले इसी दिन युवराज सिंह ने 19 सितंबर 2007 को टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचा था। युवराज सिंह ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले टी-20 विश्व कप में इतिहास रचते हुए एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। युवराज सिंह ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में छह छक्के लगाए थे। किंग्समीड मैदान पर हुए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इग्लैंड को 18 रनों से मात दी थी। भारत के बनाए गए 218 रनों का लक्ष्य पूरा करने उतरी इंग्लिश टीम 6 विकेट पर 200 रन ही बना पाई थी।


5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे य़ुवराज

डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में रॉबिन उथप्पा के आउट होने के बाद युवराज सिंह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस समय टीम इंडिया का स्कोर 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 155 रन था। गौतम गंभीर ने 58, वीरेंद्र सहवाग 68 और उथप्पा ने 6 रन बनाए थे। वहीं जब युवराज बैटिंग करने आए तो उस समय कप्तान एमएस धोनी क्रीज पर मौजूद थे।

ऐसे लगाए स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के

भारतीय पारी का 19वां ओवर फेंकने उतरे स्टुअर्ट ब्रॉड की पहली गेंद पर युवराज ने डीप मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर लेग साइड के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा। तीसरी गेंद जो लेग स्टंप पर थी उस पर अपने कदमों का इस्तेमाल करते हुए एक्ट्रॉ कवर के ऊपर से दर्शक दीर्घा में पहुंचा दिया। अपनी तीनों गेंद पर तीन छक्के लगाने के बाद ब्रॉड ने राउंड द विकेट गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड की चौथे गेंद जो की फुल टॉस रही उसे युवराज ने उसे बैकवर्ड पॉंइंड के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया। पांचवी गेंद पर युवराज ने घुटने जमीन पर टेकते हुए मिड विकेट के ऊपर से ऊचां लंबा स्ट्रोक लगाया और गेंद स्टैंड में जाकर गिरी।

वहीं छठी और आखरी गेंद पर लगातार तीन छक्के खाने के बाद ब्रॉड ने राउंड द विकेट गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनकी चौथे गेंद फुल टॉस रही और युवराज ने उसे बैकवर्ड पॉंइंड के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया। पांचवी गेंद पर युवी ने अपने घुटने जमीन पर टेकते हुए मिड विकेट के ऊपर से ऊचां लंबा स्ट्रोक लगाया और गेंद स्टैंड में जाकर गिरी। इसके बाद छठी और अंतिम गेंद को युवी मिड ऑन के ऊपर से खेलते हुए छक्का जड़ा। इस तरह ब्रॉड के एक ओवर में युवराज ने छह छक्के लगाने का करिश्मा किया।

Exit mobile version