News Room Post

Google : गूगल के 22 साल हुए पूरे, इस मौके पर खास अंदाज में बनाया Doodle

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल (Google) 27 सितंबर को अपना 22वां जन्मदिन (22 years of Google) मना रहा है, हालांकि गूगल 4 सितंबर को लॉन्च हुआ था। गूगल के जन्मदिन के खास मौके पर हर साल कंपनी एक खास डूडल (Doodle) बनाती है और इस बार भी कंपनी ने एक वीडियो डूडल बनाया है जो वाकई शानदार है। आज के डूडल में गूगल के सामने केक और गिफ्ट रखे हुए हैं।

गूगल की स्थापना साल 1998 में हुई

गूगल की स्थापना साल 1998 में की गई थी। इसकी स्थापना कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी छात्र लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने गूगल के ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम ‘Backrub’ रखा था। समय के साथ बाद में इसका नाम गूगल पड़ा जिसे अब पूरी दुनिया इसी नाम से जानती है।

गूगल दुनियाभर में हर तरह की जानकारी को साझा करने के लिए बनाया गया है। बता दें कि शुरुआती दौर में गूगल का जन्मदिन अलग अलग तारीखों पर मनाया गया था। गूगल अपना जन्मदिन साल 2005 तक 7 सितंबर को मनाता रहा है। जिसके बाद गूगल का जन्मदिन 8 सितंबर और 26 सितंबर को भी मनाया गया है।

हाल ही में गूगल ने अपना जन्मदिन 27 सिंतबर को मनाना शुरु किया है। आज के समय में गूगल दुनियाभर के खास मौकों को डूडल के जरिए सेलिब्रेट करता है। साल 1998 से ही गूगल ने अपने डूडल बनाने की शुरुआत कर दी थी। गूगल ने पहला डूडल बर्निंग मैन फेस्टिवल के सम्मान में बनाया था।

Exit mobile version