वॉशिंगटन। जब से अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter को खरीदा है तभी से वो लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच, ट्विटर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) को रिकॉर्ड तोड़ नुकसान हुआ है। संपत्ति घटने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2021 से लेकर अब तक मस्क को लगभग 180 बिलियन डॉलर (लगभग 14,750 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, संपत्ति का यह एक अनुमानित आंकड़ा है। मस्क का कुल घाटा 58.6 बिलियन डॉलर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है, जो 2000 में जापानी तकनीकी इन्वेस्टर मासायोशी सोन द्वारा बताया गया था।
Elon Musk : हर गुजरते दिन के साथ बर्बाद होते जा रहे एलन मस्क, ₹14 हजार करोड़ के नुकसान के साथ बना डाला ये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड?
Elon Musk : फोर्ब्स पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के शेयरों के खराब प्रदर्शन के कारण एलन मस्क की कुल संपत्ति 2021 में 320 बिलियन डॉलर के शिखर से गिरकर जनवरी 2023 तक 138 बिलियन डॉलर हो गई।
