News Room Post

Layoff In Microsoft: फिर कर्मचारियों की छंटनी करने वाला है माइक्रोसॉफ्ट, जानिए दायरे में कितने कर्मचारी आएंगे

microsoft 1

वॉशिंगटन। यूक्रेन और रूस के जंग में कूदे अमेरिका में वित्तीय हालात खराब होते दिख रहे हैं। एक तरफ फेडरल रिजर्व ने लगातार ब्याज दरों में इजाफा किया। 2 बैंकों की हालत खस्ता हुई। वहीं, नामचीन कंपनियों से कर्मचारियों की छंटनी भी हो रही है। बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमें दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी है। माइक्रोसॉप्ट ने अब तक 10000 कर्मचारियों की छंटनी की बात कही थी, लेकिन अब इस संख्या में कंपनी इजाफा करने जा रही है। जाहिर है, एक बार फिर कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट बाहर करने वाला है। इससे अमेरिका में कर्मचारियों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा।

ग्रीन वायर में छपी खबर के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट ने तय किया है कि वो अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य स्थित अपने मुख्यालय में कर्मचारियों की छंटनी करेगा। इस छंटनी के दायरे में 158 कर्मचारी आएंगे। इसकी शुरुआत भी 5 मई से हो चुकी है। माइक्रोसॉफ्ट ने ताजा छंटनी के बारे में कहा है कि वो बिजनेस को बढ़ाने के लिए कर्मचारियों के बेहतर इस्तेमाल की योजना के तहत काम कर रहा है। कंपनी ने कहा है कि वो अपनी नीतियों में बदलाव करती रहेगी। ताकि उसे और ग्राहकों को फायदा पहुंचे। पता ये भी चला है कि खर्च में कटौती लाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारियों की तनख्वाह में भी इस साल कोई इजाफा नहीं करेगी। इससे महंगाई की मार का भी उसके कर्मचारियों को सामना करना होगा।

माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा सीईओ सत्य नडेला।

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कर्मचारियों को इस बारे में ई-मेल भी किया है। उन्होंने लिखा है कि पिछले साल सभी को बोनस दिया गया था, लेकिन इस बार बदलते हालात की वजह से नया फैसला करना पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम के बाद बाकी अमेरिकी टेक कंपनियों में भी यही रुख दिख सकता है।

Exit mobile version