News Room Post

तो इस दिन लॉन्च होने जा रहा है Realme X50 Pro 5G

नई दिल्ली। Realme X50 Pro 5G को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि MWC 2020 में इसे लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। बता दें, Realme X50 5G का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। इस फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरे दिए जा सकते हैं। साथ ही पंच-होल डिस्प्ले भी दिए जाने की उम्मीद है। मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

Realme X50 Pro 5G के संभावित फीचर्स

वहीं अगर बात की जाए फोन के फीचर्स की तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ ही 12 जीबी तक LPDDR5 रैम भी दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा 256 जीबी UFS 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज भी दी जा सकती है।

यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 पर काम कर सकता है। फोन का मॉडल नंबर स्क्रीनशॉट में RMX2071 है। इस मॉडल नंबर को AnTuTu लिस्टिंग पर भी देखा गया था। इसे बेंचमार्क टेस्ट में 574,985 का स्कोर मिले थे।

इससे पहले एक और टीजर सामने आया था जिसमें बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपना 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के CEO माधव सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि Realme का यह 5G स्मार्टफोन Realme X50 5G हो सकता है। इस पोस्टर में “So Good” की जगह पर 5o Good पोस्ट किया गया है।

Exit mobile version