News Room Post

Twitter ने आज से लागू की नई प्राइवेसी पॉलिसी, कई फीचर्स में हुआ बदलाव

twitter

नई दिल्ली। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर (Twitter) ने बीते कुछ महीनों में ई नए फीचर्स को जारी किया है। अब कंपनी ने नई प्राइवेसी पॉलिसी और टर्म्स ऑफ सर्विस अपडेट की है। इस बारे में खुद माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने अपने ब्लॉग में बताया है। जिसमें Twitter Spaces, Twitter Blue, पेमेंट्स और बाकी फीचर्स में बदलाव हुए हैं। ये नई प्राइवेसी पॉलिसी और टर्म्स ऑफ सर्विस अपडेट आज यानी 19 अगस्त से लागू हो जाएगी।

ट्विटर की नई प्राइवेसी पॉलिसी में Twitter Spaces को लेकर अपड़ेट किया गया है। Twitter Spaces की बात करें तो ये एक वॉयस बेस्ड कन्वर्सेशन फीचर है। इसके बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि वो किस तरह डेटा का यूज नई पॉलिसी के तहत करेगी। कंपनी का कहना है कि ये अपडेट Spaces पर होने वाली बातचीत का ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन प्रोड्यूस करेगा।

इसके बाद जो टैक्सट हैं, उनको रिव्यू किया जाएगा। ये दिखेने के लिए कि वो ट्विटर रूल्स का पोटेंशियल वॉयोलेशन है या नहीं। कंपनी इसका इस्तेमाल फीचर वर्क्स को बढ़ाने में भी करेगी। आपको बता दें कि फिलहाल Spaces पर होने वाली बातचीत पब्लिक है।

इसके अलावा ट्विटर ने Twitter Blue को लेकर भी पॉलिसी अपडेट की गई है। फिलहाल ये सर्विस बस ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में ही है। नई प्राइवेसी पॉलिसी के लागू होने से अब ट्विटर यूजर्स का पर्सनल डेटा कलेक्ट कर सकता है। जिसमें यूजर्स के डिवाइस और IP एड्रेस जैसे डेटा कलेक्ट किए जा सकते हैं।

Exit mobile version