News Room Post

क्यों कहते हैं वंदे भारत को Computer On Wheels ? भारत की Smartest Train की Latest Technology को आम भाषा में समझिए

नई दिल्ली। चीते की रफ़्तार से दौड़ने वाली ट्रेन वंदे भारत express अब भारत के कई ट्रेन Routes पर चलने लगी है। आए दिन यात्री वंदे भारत में अपनी यात्रा के वीडियोज डालते हैं और अपना अनुभव साझा करते हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद रूट पर अब वंदे भारत की स्पीड 160 km प्रति घंटा होगी। मतलब भारत के ट्रेन की रफ़्तार अगर इसी गति से बढ़ती रही तो आने वाले पांच सालों में वंदे भारत जापान और चीन के स्पीड की बराबरी कर लेगी।आपको बता दें कि जापान में सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन की स्पीड तीन सौ बीस किलोमीटर प्रति घंटा है और चीन में सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन 431 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों वंदे भारत बाक़ी ट्रेनों से अलग है..क्या है इस ट्रेन में जो इसे India की Smartest train बनाती है।


ये कमाल है इस ट्रेन में लगे 15000 chips का। जी हाँ चिप्स…खाने वाले नहीं..Computer वाले। इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बयान भी दिया था कि “वंदे भारत Computer on Wheels” है यानि कि एक चलता-फिरता Computer है। अब आपको बता दें कि आखिर क्यों इस्तेमाल हुई है वंदे भारत में 15000 चिप्स।


आम रेलगाड़ी में एक Centralised Engine System होता है जो कि ट्रेन के बाकी coaches को खींचता है जबकि वंदे भारत में 50 प्रतिशत कोच का अपना Engine होता है। वंदे भारत में टोटल 16 कोच हैं जिसमें 8 coach Self-Propelled है यानि कि उनमें अपने Engine System लगे हैं। इसलिए जहां बाक़ी ट्रेनों में Engine Control के लिए 2000 चिप्स इस्तेमाल होते हैं वहीं वंदे भारत में ये कई गुना ज्यादा हो जाते हैं।वंदे भारत में Intelligent Braking System है जो आस-पास के खतरे को भांपने पर खुद ब्रेक ले लेता है। इसके अलावा वंदे भारत में Automatic Door Control, Sensors, AC system, GPS Based Passenger Information जैसी Computerised सुविधाएं हैं।


वंदे भारत का पूरा control TCMS यानि Train Control Management System से होता है। TCMS में ऐसे Sensors लगे हैं जो ट्रेन के हर पाट-पुर्जे के स्वास्थ्य की जानकारी खुद इकट्ठा कर लेते हैं। इससे आने वाले खतरे को पहले ही टाला जा सकता है। ट्रेन के किस पुर्जे को किस वक़्त Maintenance की ज़रूरत है उसकी जानकारी भी Automatically देता है।ट्रेन में AI system के ज़रिए Energy भी Save किया जा सकता है। मतलब वंदे भारत सही मायने में भारत का नाम ऊंचा कर रही है। इसलिए तो इसे दुनिया भर में Export करने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

Exit mobile version