News Room Post

Neha Kakkar: करवा चौथ पर नेहा कक्कड़ का दिखा अलग अंदाज, पति संग इस गाने पर झूमती आईं नजर, देखें वीडियो

नई दिल्ली। प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत (Rohanpreet) संग शादी की है। दोनों ने गुरुद्वारे में शादी रचाई है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हुए थे। अब नेहा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक नई वीडियो (New Video) शेयर की है। जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही है।

नेहा का करवा चौथ का लुक देखने लायक था। वीडियो में नेहा ‘मेहंदी दा रंग’ गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपनी हथेलियों में लगी मेहंदी और हाथ में पहने हुए चूड़े को दिखाती हैं। इसके बाद वीडियो में उनके पति रोहनप्रीत सिंह की एंट्री होती है।

वीडियो में नेहा लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं, उन्होंन हाथों में मेहंदी लगा रखी है साथ ही लाल रंग का चुड़ा पहने नजर आ रही हैं। वहीं रोहनप्रित भी कुछ कम हैंडसम नहीं लग रहे थे। वो क्रीम रंग के कुर्ते और लाल रंग की पगड़ी में नजर आए।

Exit mobile version