News Room Post

Janmashtami 2023 : जन्माष्टमी पर क्यों होता है दही हांडी का आयोजन, जानिए इसका महत्व और इतिहास

आज पूरे विश्व में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वैसे तो हर रोज कान्हा की पूजा पाठ की जाती है पर आज का दिन बहुत खास होता है। आज के दिन भक्तों में एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। पुरे दिन भक्त उपवास रखते है और फिर शाम को अपने कन्हा को नहला कर नए कपड़े पहनाते है और उनको उनकी मनपसंद के पकवान का भोग उनके भक्त उनको लगाते है। महाराष्ट्र और गुजरात में इस दिन दही हांड़ी का एक ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है |  जिसमे महिला और पुरुष पिरामिड बना कर दही हांड़ी को फोड़ते है और पुरे धूम धाम से श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाते है पर क्या आपको पता है कि हर साल कान्हा के जन्मदिन पर ही दही हांड़ी का पर्व क्यों मनाया जाता है ? अगर नहीं पता तो चलिए आपको बताते है इस वीडियो में और साथ ही ये भी बताएंगे कि कृष्ण का जन्मदिन मनाने का सही मुहूर्त क्या है |

Exit mobile version