News Room Post

Fact Check: नीता अंबानी के साथ PM मोदी की तस्वीर का सच जानकर हैरान रह जाएंगे!

PM Modi And Nita Ambani

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की एक तस्वीर इन दिनों जमकर वायरल की जा रही है। इस तस्वीर में पीएम मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के आगे हाथ जोड़कर झुके हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर को ट्वीट करने वालों में पूर्व आईएएस व प्रसार भारती के सीइओ रहे जवाहर सरकार जैसे लोग भी शामिल हैं। जवाहर सरकार ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि उम्मीद करता हूं कि यही आदर और शिष्टाचार साथी सांसदो व अन्य राजनीतिज्ञों के साथ भी दिखाया जाएगा।

हकीकत यह है कि इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। असली तस्वीर साल में एक न्यूज रिपोर्ट में प्रकाशित हुई थी। यह उस समय की तस्वीर है जब पीएम मोदी दिव्य ज्योति कल्चरल आर्गेनाइजेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी नाम के एनजीओ से जुड़ी दीपिका मंडल नाम की एक महिला का अभिवादन कर रहे थे। इस तस्वीर को साल में अमर उजाला अखबार ने प्रकाशित किया था।

इसी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर इसमें दीपिका मंडल की जगह नीता अंबानी का चेहरा लगा दिया गया। इस बारे में दीपिका मंडल के पति समर मंडल का बयान भी सामने आया है। समर मंडल ने इस बात की पुष्टि की है कि पीएम के साथ तस्वीर में दिखने वाली महिला उनकी पत्नी है। इस तस्वीर के साथ ये छेड़छाड़ पहली बार नहीं की गई है। इससे पहले भी दीपिका मंडल की जगह गौतम अदानी की पत्नी प्रीति अदानी का चेहरा लगा दिया गया था। गौतम अदानी अदानी ग्रुप के चेयरमैन हैं। इस तस्वीर के जरिए जानबूझकर पीएम मोदी को नीचा दिखाने की साजिश की गई है।

अब सच्चाई सामने आने के बाद ट्विटर से इस सिलसिले में कार्यवाही की मांग की जा रही है। Ankur Singh नाम के यूजर ने ट्विटर इंडिया पर यह कहते हुए सवाल खड़े किए कि क्या इस ट्वीट को मैनीपुलेटेड मीडिया नहीं करार दिया जाएगा?

लोगों का फूटा गुस्सा

वहीं सच्चाई सामने आने पर लोगों ने पूर्व आईएएस व प्रसार भारती के सीइओ रहे जवाहर सरकार की जमकर क्लास लगा डाली।

Exit mobile version