News Room Post

Vladimir Putin: “हमसे विश्वासघात पड़ेगा भारी”..वेगनर ग्रुप की बगावत पर भड़क उठे व्लादिमीर पुतिन, दी चेतावनी

wegner

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को खत्म करने की धमकी दी है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं, वैगनर ग्रुप की बगावत और कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर कब्जे की खबरों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर राष्ट्र के नाम संबोधन दे रहे हैं। पुतिन ने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस के साथ विश्वासघात किया है। उसने निजी हितों के कारण पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा जवाब और भी कठोर होगा। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि जिसने भी देश की सेना के खिलाफ हथियार उठाया है, उसे सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस की रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे और रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति को स्थिर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी नेतृत्व को खत्म करने की धमकी देने के बाद रूस में हंगामा मचा हुआ है। इसको लेकर लगातार राष्ट्रपति पुतिन कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। लगातार वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि वैगनर ग्रुप की बगावत के बीच रूसी राष्ट्रपति ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया जिसमें उन्होंने देश की एकता को चोट पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देने की बात कही है। रूस में इस समय हालात कितने ज्यादा बिगड़ चुके हैं इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि प्रिगोझिन के लड़ाकों ने रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा कर लिया है। हालातों को बिगड़ते देख रूसी रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

लेकिन ऐसे में सवाल उठना तो लाज़मी है, अब रूसी नेतृत्व पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए मॉस्को की सुरक्षा बढ़ाई गई है। वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर हुए मिसाइल हमले के बाद प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। प्रिगोझिन ने बदला लेने की ठान ली है और सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई है। लेकिन इस सब पर रूसी राष्ट्रपति ने वैगनर ग्रुप को भयभीत करने के लिए कठोर कार्रवाई की जाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि रूस की रक्षा के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी और रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति को स्थिर करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इसके आलावा मॉस्को के मेयर ने राजधानी में आतंकवाद विरोधी कदम उठाने की घोषणा की है। खतरा इस बात को लेकर भी है कि वैगनर ग्रुप के सदस्यों ने बदला लेने की ठान ली है और उन्होंने बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने की योजना बनाई है।

Exit mobile version