News Room Post

Queen Elizabeth Died: नहीं रहीं ब्रिटेन की वयोवृद्ध महारानी एलिजाबेथ, 96 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। वे ब्रिटेन की सर्वाधिक वयोवृद्ध महारानी थीं। महारानी पिछले कुछ दिनों से बीमारी अवस्था में स्कॉटलैंड में अपना उपचार करा रहीं थीं। आज उनके स्वास्थ्य के संदर्भ में बर्किघम पैलेस की ओर से बयान भी जारी किया गया था। जिसमें उनके स्वास्थ्य के नाजुक मोड़ पर होने की बात कही गई थी। उधर, ब्रिटेन की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने क्लीन एलिजाबेथ की नाजुक स्वास्थ्य के प्रति चिंता भी व्यक्त की थी और चिकित्सकों को उनका विशेष उपचार करने के भी निर्देश दिए थे, लेकिन अफसोस इससे पहले कि वे दुरूस्त हो पातीं कि वो हम सभी को हमेश-हमेशा के लिए अलविदा कहकर चलीं गईं। चिकित्सकों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत इतनी नाजुक हो गई थी कि उन्हें खड़े होने में भी परेशानी हो गई थी। इसी वर्ष फरवरी माह में उन्हें कोरोना भी हो गया था। जिसके बाद उनका शरीर काफी दुर्बल हो गया था। उधर, शाही परिवार ने बताया कि महारानी episodic mobility की दिक्कत से जूझ रही थी। आमतौर पर इस बीमारी में इंसान को विशेषतौर पर खड़े होने में दिक्कत होती है। बता दें कि ब्रिटेन की वयोवृद्ध महारानी क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच महारानी के सपुत्र चार्ल्स ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी  किंग एलिजाबेथ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर एलिजाबेथ के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया है। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।


इस बीच पीएम मोदी ने 2015 और  2017 के यूके यात्राओं के महारानी एलिजाबेथ के संग अपनी तस्वीरों को भी ट्विटर पर साझ कर उनकी दयालुता और संवेदनशीलता का वर्णन किया है। आपको बता दें कि महारानी एलिजाबेथ का जन्म ब्रिटेन में 1925 में हुआ था। उनके पिता किंग जॉर्ज पंचम उस वक्त इंग्लैंड के राजा थे। 1947 में उन्होंने प्रिंस फिलिप से शादी की थी। अब नियमों के मुताबिक, महारानी के निधन के बाद उनके पुत्र चार्ल्स इंग्लैंड के राजा बन गए हैं। उधर, पूरी दुनिया में महारानी एलिजाबेथ के निधन से शोक की लहर है।

Exit mobile version