News Room Post

कोरोना से जूझते भारत के साथ UAE ने दिखाई एकजुटता, तिरंगे के रंग से नहाए Burj Khalifa से दिया संदेश

Burj Khalifa

नई दिल्ली। भारत में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हर दिन देश में कोरोना के नए मामलों का रिकॉर्ड टूटता जा रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो, देश में 3,52,991 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोना की चपेट में आने से 2,812 लोगों ने अपनी जान गवाई है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। ऐसे में तमाम देश भारत की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं कोरोना के खिलाफ जंग में अब भारत के साथ यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) भी खड़ा हो गया है।

दरअसल भारत को समर्थन देने के लिए UAE के दुबई (Dubai) में मौजूद विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर (Burj Khalifa) को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित किया गया। भारतीय दूतावास ने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बुर्ज खलीफा इमारत तिरंगे की लाइटों से जगमगा रही है।

यूएई में भारत के दूतावास ने ट्वीट कर लिखा, भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका मित्र यूएई अपनी शुभकामनाएं भेजता है। .

वहीं कोरोना के खिलाफ जंग में अमेरिका ने भारत की सहायता करने के लिए आगे आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट कर लिखा, ‘महामारी शुरुआत में जब हमारे अस्पताल जूझ रहे थे तो भारत ने अमेरिका को सहायता भेजी थी, जरूरत के समय में भारत की मदद के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।’ बता दें कि जो बाइडेन ने ये बयान, अमेरिकी NSA जेक सुलिवन के ट्वीट पर दिया है।

Exit mobile version