News Room Post

Canada Lottery: कनाडा में शख्स ने गर्लफ्रेंड को लेने दिया 30 करोड़ का लॉटरी इनाम, उसने कर दिया ये खेल!

Canada Lottery: लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उनके पास वैध पहचान पत्र नहीं था। इस वजह से वो लॉटरी की प्राइज मनी पर दावा नहीं कर सके। लॉटरी कंपनी के अफसरों से लॉरेंस कैंपबेल ने संपर्क किया। इस पर उन्होंने सलाह दी कि लॉरेंस अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल एन. मैके की तरफ से लॉटरी के प्राइज मनी पर दावा करवा दें। लॉरेंस अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल पर भरोसा कर बैठे और उसके नाम से लॉटरी की प्राइज मनी का दावा वेस्टर्न कनाडा लॉटरी कॉरपोरेशन को भेज दिया।

ओटावा। कनाडा में एक व्यक्ति से उसकी गर्लफ्रेंड ने बड़ा खेल कर दिया! इस व्यक्ति का नाम लॉरेंस कैंपबेल है। लॉरेंस कैंपबेल कनाडा के विनीपेग में रहते हैं। लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उनकी प्रेमिका 5 मिलियन कनाडाई डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 30 करोड़ रुपए लेकर अपने दूसरे प्रेमी संग फरार हो गई। लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उन्होंने 2024 में लॉटरी का टिकट खरीदा था। इस टिकट पर 5 मिलियन कनाडाई डॉलर का पुरस्कार उनको मिला। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैंपबेल ने अपनी गर्लफ्रेंड को सारी रकम दे क्यों दी?

लॉरेंस कैंपबेल का कहना है कि उनके पास वैध पहचान पत्र नहीं था। इस वजह से वो लॉटरी की प्राइज मनी पर दावा नहीं कर सके। लॉटरी कंपनी के अफसरों से लॉरेंस कैंपबेल ने संपर्क किया। इस पर उन्होंने सलाह दी कि लॉरेंस अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल एन. मैके की तरफ से लॉटरी के प्राइज मनी पर दावा करवा दें। लॉरेंस अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल पर भरोसा कर बैठे और उसके नाम से लॉटरी की प्राइज मनी का दावा वेस्टर्न कनाडा लॉटरी कॉरपोरेशन को भेज दिया। लॉरेंस कैंपबेल के मुताबिक क्रिस्टल और उनके बीच डेढ़ साल से ज्यादा का रिश्ता था। कैंपबेल के पास बैंक खाता भी नहीं था। उन्होंने क्रिस्टल मैके को अपने खाते में लॉटरी का पैसा लेने दिया।

क्रिस्टल मैके के बैंक खाते में लॉटरी से जीती 5 मिलियन कनाडाई डॉलर की राशि आ गई। लॉरेंस कैंपबेल के मुताबिक इसके बाद भी सबकुछ ठीक लग रहा था। लॉरेंस के मुताबिक मैके को लॉटरी प्राइज मनी का चेक मिलने के 2 हफ्ते में व्यवहार बदलते देखा गया। फिर वो अचानक लापता हो गई। लॉरेंस कैंपबेल और क्रिस्टल मैके एक होटल में साथ रह रहे थे, लेकिन वो उस होटल लौटी ही नहीं। कैंपबेल ने एक न्यूज चैनल को बताया कि क्रिस्टल कुछ जानी पहचानी जगहों पर पार्टी करती थी। इन्हीं में से एक जगह पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे प्रेमी के साथ बिस्तर पर पाया। इसके बाद उन्होंने क्रिस्टल को दिया सुरक्षा आदेश वापस ले लिया और उससे सारे रिश्ते भी तोड़ लिए।

Exit mobile version