News Room Post

Death Sentence To Businesswoman In Vietnam : वियतनाम में अरबपति महिला कारोबारी को सुनाई गई मौत की सजा, जानिए किस जुर्म के लिए दिया गया इतना कठोर दंड…

नई दिल्ली। वियतनाम में एक अरबपति महिला कारोबारी ट्रूंग माय लैन को भ्रष्टाचार के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। रियल एस्टेट टाइकून कही जाने वाली ट्रूओंग माय लैन को वियतनाम के अब तक के इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले ये सजा सुनाई गई है। रियल एस्टेट कंपनी वान थिन्ह फैट की ओनर ट्रूओंग माय लैन पर 12.5 अरब अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। ट्रूओंग माय लैन पर आरोप है कि उसने 2012 से 2022 के बीच सैगोन ज्वाइंट स्टॉक कमर्शियल बैंक को अवैध रूप से नियंत्रित किया। इसके बाद हजारों शेल कंपनियों के जरिये और सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देकर फंड की हेराफेरा की।

लैन का जन्म 1956 में एक बहुत ही साधारण परिवार में हुआ था। लैन ने अपनी मां जो चीनी मूल की थीं के साथ ची मिन्ह सिटी के बेन थान मार्केट में ब्यूटी प्रोडक्ट बेचती थी। साल 1992 में हांगकांग के निवेशक एरिक चू नेप-लैनकी से लैन की मुलाकात उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट बना। एरिक चू नेप-लैनकी से मिलने के कुछ दिन बाद लैन की उनसे शादी हो गई। बस यहीं से लैन की किस्मत पलट गई। लैन ने अपने पति एरिक चू नेप-लैनकी के साथ दोनों रेस्तरां और होटल उद्योग में कदम रखा और खूब पैसा कमाया।

इसके बाद कुछ और व्यापार में इन लोगों ने मिलकर पैसा इनवेस्ट किया और वहा से भी अच्छी खासी कमाई होने लगी। फिर एक समय ऐसा जब ट्रूओंग माय लैन ने रियल एस्टेट के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने वान थिन्ह फैट नाम की रियल एस्टेट कंपनी शुरू की और देखते ही देखते रियल एस्टेट के क्षेत्र में वियतनाम में नंबर वन पोजिशन पर पहुंच गईं। अक्टूबर 2022 में लैन की गिरफ्तारी वियतनाम में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सबसे हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी में से एक थी। लैन ने आरोपों से इनकार किया है और अधीनस्थों को दोषी ठहराया है।

Exit mobile version