News Room Post

Earthquake In Myanmar Again : म्यांमार में फिर भूकंप से कांपी धरती, इस बार 5.1 की तीव्रता, लोगों में बढ़ी दहशत

Earthquake In Myanmar Again : इससे पहले शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके बाद हर तरफ बस लाशें और इमारतों के ढेर नजर आ रहे हैं। सड़कें फट गईं, ना जाने कितने ही मंदिर, मस्जिद टूट गए, कितने लोगों के घर उजड़ गए और बहुत सी इमारतें जमींदोज हो गईं। नदी पर बने पुल भी टूट गए। इस विनाशकारी भूकंप की वजह से 2300 लोग घायल बताए जा रहे हैं जबकि 1000 लोगों की मौत हुई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

नई दिल्ली। म्यांमार में फिर भूकंप से धरती कांप उठी। इस बार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र राजधानी नेपीडॉ के पास बताया जा रहा है। पहले से ही तबाही की मार झेल रहे लोगों में अब दहशत और बढ़ गई है। भूकंप की वजह से लोग सहमे हुए हैं। वहीं प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आज के भूकंप से फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है। उधर, कल आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1000 लोगों की मौत हुई है और यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

Again #earthquake in #Myanmar it's 15th

Earthquake has struck #Myanmar for the 15th time in 24 hours

5.1 earthquake, 19 km SW of Nay Pyi Taw, Burma (Myanmar). Mar 29 9:20:48 UTC (17m ago, depth 10km) #Bangkok #Burma #Thailand #Bangkok #Delhi #ncr #earthquakedelhi #earthquakes pic.twitter.com/O1LCIgaOcc
— Indian Observer (@ag_Journalist) March 29, 2025

आपको बता दें कि कल म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके बाद हर तरफ बस लाशें और इमारतों के ढेर नजर आ रहे हैं। सड़कें फट गईं, ना जाने कितने ही मंदिर, मस्जिद टूट गए, कितने लोगों के घर उजड़ गए और बहुत सी इमारतें जमींदोज हो गईं। नदी पर बने पुल भी टूट गए। इस विनाशकारी भूकंप की वजह से 2300 लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोगों की बहुत बड़ी संख्या ऐसी भी है जो लापता हैं। बहुत से लोग अभी भी इमारतों के मलबे में दबे हुए हैं। फोन, इंटरनेट की सेवा बाधित है।

उधर, बैंकॉक में भी कल इस भूकंप की वजह से एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी जिसमें लगभग 10 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए म्यांमार में राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी है। जल्द ही और राहत सामग्री भी भारत म्यांमार भेजेगा। इससे पहले कल ही प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से कहा था कि वो भूकंप प्रभावित म्यांमार और बैंकॉक की मदद के लिए दूतावास के संपर्क में रहें। वहीं आज पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात कर संवेदना जताई है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version