News Room Post

Paris Firing: फ्रांस की राजधानी पेरिस में फायरिंग, 2 लोगों की मौत, हमलावर अरेस्ट

Paris Firing

नई दिल्ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस में फायरिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए है। पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को अरेस्ट कर लिया है। हालांकि शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग किसी वजह से इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। आखिर ये शूटआउट कैसा हुआ है, किसने की है या कोई शख्स है। या फिर दो गुटों के बीच की लड़ाई है। इस पर फिलहाल अपडेट नहीं मिला है।

वहीं मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने एएफपी चैनल से घटना को बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया और आस पास भगदड़ मच गई। इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी पेरिस में कई आतंकी हमले की खबर सामने आ चुकी है।

 

Exit mobile version